फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight between Two groups of students in Jamia University

जामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में झगड़े के बाद तनाव, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल

Mon, 15 Oct 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
fight between Two groups of students in Jamia University
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में सोमवार शाम को उस समय तनाव का माहौल पैदा हो गया जब छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। पहले एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को जमकर पीटा। कुछ देर बाद दूसरे गुट के छात्रों ने पहले गुट के छात्रों को पीट दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच झगड़ा दो घंटे तक चला। झगड़े में एक दर्जन छात्र घायल हो गए। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि घायल दो छात्रों की एमएलसी बनी है। भारी संख्या में पुलिस बल यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात कर दिया गया था। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी।  
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के लोगों का कहना है कि मेवात, हरियाणा व मुजफ्फरनगर, यूपी के रहने वाले छात्रों के गुटों में झगड़ा हुआ है। हालांकि डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया मेवात व मुजफ्फरनगर जैसे कोई गुट नहीं थे। यूनिवर्सिटी के ही छात्रों के दो गुट थे। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में पहले कैंटीन के पास छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ। यहां छात्रों के एक गुट ने दूसरे ग्रुप के कुछ छात्रों को पीट दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद दूसरे ग्रुप के छात्रों ने पहले ग्रुप के छात्रों को पीट दिया। पहले ग्रुप के छात्र खुद को बचाने के लिए यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-8 के पास एसआरके हॉस्टल में बनी मजिस्द के अंदर घुस गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मौके पर आकर पहले ग्रुप के छात्रों को बचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी से ही किसी छात्र ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी थी। हालांकि पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि झगड़े में एक दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed