फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fight between patient s family and guard policeman after stopped at gate in Delhi s LBS Hospital

एलबीएस अस्पताल में बवाल: गेट पर रोके जाने से तीमारदारों और गार्ड-पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, युवक को दी ऐसी मार

Mon, 22 Aug 2022 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Aug 2022 10:52 PM IST
सार

अस्पताल में भर्ती मरीज से एक साथ दो लोग मिलने जाने लगे तो गार्ड ने उनको रोका। इसी बात पर इन लोगों ने गार्ड व ड्यूटी कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इसके बाद गार्ड व पुलिस कर्मियों ने भी दोनों युवकों को पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस व अस्पताल प्रशासन की खूब आलोचना हुई।

विज्ञापन
Fight between patient s family and guard policeman after stopped at gate in Delhi s LBS Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में रविवार रात खूब बवाल हुआ। अस्पताल में भर्ती मरीज से एक साथ दो लोग मिलने जाने लगे तो गार्ड ने उनको रोका। इसी बात पर इन लोगों ने गार्ड व ड्यूटी कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इसके बाद गार्ड व पुलिस कर्मियों ने भी दोनों युवकों को पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस व अस्पताल प्रशासन की खूब आलोचना हुई। दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस व अस्पताल प्रशासन पर ज्यादती के आरोप लगाए। मामले पर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। इन लोगों ने पुलिस, सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने के अलावा अस्पताल में तोड़फोड़ की। इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर हमला, अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवकों के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कल्याणपुरी निवासी एक महिला की तबीयत खराब होने के बाद उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात को महिला का बेटा शुभम अपने दोस्त सागर के साथ नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा। शुभम दोस्त के साथ मां से मिलने जाने लगा तो गार्ड ने उसे रोककर एक ही व्यक्ति को एक समय में अंदर जाने के लिए कहा। इसी बात पर शुभम गाली-गलौज करने लगा। वहां मौजूद ड्यूटी कांस्टेबल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली-गलौज के दौरान दोनों ने अचानक गार्ड व सिपाही पर हमला कर दिया। जिससे सिपाही की वर्दी फट गई। इस दौरान वहां मौजूद बाकी गार्ड व पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया गया। आरोप है कि गार्ड व पुलिस कर्मियों ने शुभम व सागर को जमीन पर गिराकर जमकर पिटाई की। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

करीब 57 सेकंड के वीडियो में वे दोनों युवकों को बुरी तरह पीटते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो इसकी आलोचना होने लगी। सोमवार दोपहर को मामले पर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने अपनी सफाई दी। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed