{"_id":"5a892a4f4f1c1ba0268bac20","slug":"fifty-lakhs-extortion-demand-from-bjp-leader-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार से मांगी 50 लाख की रंगदारी, मुकीम काला के नाम पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार से मांगी 50 लाख की रंगदारी, मुकीम काला के नाम पर दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को 50 लाख की रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी मिली है। अज्ञात आरोपियों ने खुद को शातिर मुकीम काला गैंग का बताया है। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत एसएसपी व कासना कोतवाली पुलिस से की है।
इसके बाद भाजपा नेता को गनर उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मूलरूप से मुरादाबाद निवासी भाजपा नेता कासना कोतवाली क्षेत्र के पाई सेक्टर स्थित एक सोसायटी में रहते हैं।
उनका कंस्ट्रक्शन का कार्य है। भाजपा नेता का कहना है कि चार दिन पहले उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को मुकीम काला गैंग का बदमाश बताते हुए 50 लाख रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
उस दौरान उन्होंने इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार रात एक अन्य नंबर से कॉल आई और फिर रंगदारी की मांग की गई। भाजपा नेता ने जब कड़क आवाज में बात की तो आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी। वह अंजाम भुगत लेने की धमकी देते हुए रंगदारी की मांग करता रहा।
लगभग तीन मिनट तक बात कर फोन काट दी। इसके बाद भाजपा नेता ने मामले से एसएसपी को अवगत कराया और कासना कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार सुबह फिर से भाजपा नेता के मोबाइल पर दो बार कॉल आई। पहली कॉल वह रिसीव नहीं कर पाए।

दूसरी कॉल शनिवार शाम लगभग छह बजे आई तो भाजपा नेता ने रुपये के बंदोबस्त के लिए कुछ समय मांगा। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। भाजपा नेता गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट के दावेदारों में शामिल थे।
वे कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार भी हैं। रंगदारी की कॉल और धमकी की जानकारी डीआईजी लवकुमार को होने के बाद सुरक्षा के लिए गनर मुहैया करा दिया गया है और पुलिस जांच में लग गई है।
एसपी देहात सुनीति ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए डीआईजी के निर्देश पर सर्विलांस, एंटी एक्सटॉर्शन सेल, क्राइम ब्रांच और कासना कोतवाली पुलिस की चार टीमें गठित की गईं हैं। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।