फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fifteen year old girl created false story of gang Misdeed

प्रेमी ने जबरन बनाए संबंध: 15 साल की किशोरी ने रची सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Tue, 31 Oct 2023 10:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 10:29 PM IST
सार

पीड़िता से पूछताछ हुई तो उसने हकीकत बयां कर की। उसने बताया कि वह अपने नाबालिग प्रेमी से मिलने के लिए पटपड़गंज स्थित उसके घर गई थी। वहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Fifteen year old girl created false story of gang Misdeed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी जिला के पांडव नगर इलाके में 15 साल की किशोरी को ऑटो में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की खबर के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार नकाबपोश लड़कों ने उसे जबरन अगवा कर पार्क में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जांच हुई तो कहानी कुछ और निकली। 

विज्ञापन


पीड़िता से पूछताछ हुई तो उसने हकीकत बयां कर दी। उसने बताया कि वह अपने नाबालिग प्रेमी से मिलने के लिए पटपड़गंज स्थित उसके घर गई थी। वहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। माता-पिता के डर से उसने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी रच दी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर 17 साल के आरोपी नाबालिग को दबोच लिया।
विज्ञापन


रविवार शाम छह बजे पांडव नगर थाना पुलिस को 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की एक कॉल मिली थी। पीड़िता की मां ने बताया कि किशोरी घर लौट रही थी। इस बीच चार लड़कों ने उनकी बेटी को ऑटो से अगवा किया। बाद में पार्क ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन लोकल पुलिस और स्पेशल स्टाफ की चार टीमों का गठन कर दिया गया। आरोपों के आधार पर पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। सीसीटीवी से पीछा करते हुए पुलिस पटपड़गंज गांव के एक मकान में पहुंची। वहां आरोप लगाने वाली किशोरी एक मकान में घुसकर 20 मिनट बाद दोबारा वापस आती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से इसके बारे में पूछा गया तो वह टूट गई। उसने अपने बॉयफ्रेंड का खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले 17 साल के किशोर से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी ने रविवार को मिलने के बहाने अपने कमरे पर बुलाया था। आरोपी यहां अपने बड़े भाई के साथ रहता है। वारदात के समय वह अकेला था। उसने पीड़िता की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। माता पिता के डर से पीड़िता ने मां को सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी सुना दी। पांडव नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। लड़की का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed