आग में झुलसीं 15 दुकानें, काबू पाने में लगे दो घंटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवीय नगर थाना इलाके में स्थित दुकानों में बीती रात आग लग गई। आग से करीब 15 दुकानें जल गईं। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मालवीय नगर में मेन रोड पर तहबाजारी के तहत छोटी दुकानें लगती हैं। रात करीब साढ़े बारह बजे एक दुकान में अचानक आग लग गई।
ट्रांस्फार्मर में आग लगने से लगी आग
दुकान के पीछे ट्रांसफार्मर था। पहले उसमें आग लगी थी और फिर दुकान में लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लग गया। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों में सिलेंडर भी रखे हुए थे। आग से कुछ एक सिलेंडर फट गए।
हादसे के वक्त दुकानों में कोई नहीं था। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया था। इस कारण आग लग गई थी।