फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female wrestler sexual harassment case Court calls victim for testimony

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: एक साल से FSL में पड़े हैं मोबाइल, कोर्ट ने गवाही के लिए पीड़िता को बुलाया

Fri, 26 Jul 2024 07:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 26 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। पिछले एक साल से एफएसएल ये मोबाइल फोन फॉरेंसिक साइंस लैब में पड़े हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को मामले में एक अन्य गवाह को साक्ष्य दर्ज करने के लिए बुलाया था।
 

विज्ञापन
Female wrestler sexual harassment case Court calls victim for testimony
कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में जांच के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन के कारण पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में सबूतों की रिकॉर्डिंग टाल दी। इस बीच अदालत ने एक पीड़िता और एक अन्य गवाह को साक्ष्य दर्ज करने के लिए बुलाया था। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) प्रियंका राजपूत ने कांस्टेबल मुकेश कुमार की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी।

विज्ञापन


कांस्टेबल मुकेश कुमार मामले की जांच से जुड़े थे और उत्तर प्रदेश के गोंडा में पूर्व सांसद के गांव गए थे। पुलिस टीम ने दीपक सिंह और सूबेदार यादव के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किये हैं, जो फिलहाल एफएसएल में हैं। अदालत ने कहा कि अगर पीड़िता अदालत कक्ष में गवाही देने में सहज नहीं होगी तो उसका बयान कमजोर गवाह कक्ष में दर्ज किया जाएगा। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 6 अगस्त के लिए तय की है। 11 जुलाई को अदालत ने सिंह और विनोद तोमर के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में मुकदमा चलाने और अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed