फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female toilet in lower secretariat.

लघु सचिवालय में नहीं है एक भी महिला शौचालय

Wed, 26 Nov 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 26 Nov 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Female toilet in lower secretariat.

गुड़गांव के लघु सचिवालय में एक भी महिला शौचालय नहीं है। यहां रोजाना सैकड़ों महिलाएं दूरदराज से अपने काम के लिए आती हैं। बिना शौचालय उन्हें काफी परेशानी होती है।

विज्ञापन


आसपास भी उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यह बात खुद गुड़गांव के नए उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश भी मानते हैं।
केंद्र और राज्य सरकार हर घर में शौचालय की बात कर रही है वहीं सरकारी विभागों में भी इस दिशा में ठोस इंतजाम नहीं है।

लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। काम के लिए आने-जाने वाले पुरुषों के लिए तो शौचालय है। मगर महिलाओं के लिए इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां आने वाली महिलाओें का कहना है कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से है। मगर इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सचिवालय में काम करने वाली सरकारी महिला अधिकारी व कर्मचारियों के लिए तो उनके कार्यालयों के अंदर शौचालय है। मगर आम महिलाओं को बिना शौचालय के काफी परेशान होना पड़ता है। आमतौर पर यहां किसी काम के लिए आई महिलाओं को कम से कम दो से तीन घंटे तो रुकना ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि इस प्रकार की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए मंगलवार को कहा कि सचिवालय में साफ-सफाई को भी बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed