फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female teacher caught the thief and handed him over to the police

टीचर ने सिखाया बदमाश को सबक: आरोपी ने झपट लिया था महिला से मोबाइल, पीछा कर पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Wed, 11 Jan 2023 09:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

जांबाज टीचर अलका शर्मा परिवार के साथ नेहरू विहार इलाके में रहती हैं। वह एक पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। सोमवार दोपहर को वह अपनी सहेली सुरभि के साथ भजनपुरा मार्केट में खरीदारी करने के लिए आई थीं।

विज्ञापन
Female teacher caught the thief and handed him over to the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक बदमाश महिला टीचर का मोबाइल झपटने की गलती कर बैठा। महिला टीचर ने अपनी सहेली के साथ आरोपी का पीछा कर उसे लोगों की मदद से दबोच लिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गामड़ी, भजनपुरा निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। भजनपुरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जांबाज टीचर अलका शर्मा परिवार के साथ नेहरू विहार इलाके में रहती हैं। वह एक पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। सोमवार दोपहर को वह अपनी सहेली सुरभि के साथ भजनपुरा मार्केट में खरीदारी करने के लिए आई थीं। दोपहर करीब तीन बजे पीछे से आए एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटा और भागने लगा।
विज्ञापन


अलका बिना डरे बदमाश के पीछे भागी। उनकी सहेली भी उनके साथ दौड़ी। करीब 100 मीटर पीछा करने के बाद आरोपी बदमाश संजय को मोबाइल समेत दबोच लिया गया। इसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अलका के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed