{"_id":"5cc09c1dbdec22144502401d","slug":"female-journalist-who-blackmailing-mahesh-sharma-sent-to-police-custody-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने वाली महिला पत्रकार सात दिन की पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने वाली महिला पत्रकार सात दिन की पुलिस हिरासत में
Wed, 24 Apr 2019 10:55 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी, नोएडा
एजेंसी, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को ब्लैकमेल करके उनसे मोटी रकम वसूलने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार की गयी महिला पत्रकार नीशू को पुलिस ने सात दिन की हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर उनसे कथित रूप से रंगदारी वसूलने आई महिला पत्रकार निशु को 3 दिन पूर्व थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
कृष्ण ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने इस मामले में सबूत जुटाने के लिए कोर्ट से निवेदन किया कि गिरफ्तार महिला पत्रकार को सात दिन की पुलिस हिरासत दी जाए, न्यायालय ने यह निवेदन स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला पत्रकार को पुलिस कस्टडी में लेकर उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। फरार अन्य आरोपी प्रतिनिधि चैनल के संपादक आलोक, जावीद एवं इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अन्य राज्यों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा से तीन दिन पहले एक महिला पत्रकार, प्रतिनिधि चैनल के संपादक आलोक के साथ मंत्री के अस्पताल में कथित रूप से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलने आई थी। आरोपियों का कहना था कि उन्होंने चुनाव से पूर्व डॉ महेश शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन किया है, उसके एवज में वे लोग उन्हें ब्लैकमेल करके पैसा वसूलना चाह रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने निशु नामक महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया जबकि प्रतिनिधि चैनल के संपादक आलोक व उसके अन्य साथी मौके से भाग गए। पुलिस इस बात को पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं डॉ महेश शर्मा को राजनीतिक हानि पहुंचाने के लिए उनका स्टिंग ऑपरेशन तो नहीं किया गया था।