फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female friend had become the reason of fight in the house of Gaurav Tiwari

भूतों से बात करने वाले गौरव की मौत में नया मोड़, गर्लफ्रेंड की वजह से परेशान थी पत्नि

Wed, 13 Jul 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
Female friend had become the reason of fight in the house of Gaurav Tiwari
Gaurav Tiwari
पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत को लेकर पुलिस परिवार के साथ-साथ कई अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस की पूछताछ के दायरे में गौरव के दोस्त और महिला मित्र भी शामिल होगी। 
विज्ञापन


अभी तक की जांच में हालांकि  पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए कई पहलूओं को खंगाल रही है। 

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फिलहाल गौरव का परिवार काफी सदमे में हैं। ऐसी स्थिति में उनसे पूछताछ नहीं की गई है लेकिन पुलिस गौरव की अपनी पत्नी से झगड़ा और आर्थिक तंगी को लेकर उसके परिवार व उसके दोस्तों से जल्द पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन

जानिए पुलिस गौरव की मौत को क्यों मान रही है आत्महत्या

Female friend had become the reason of fight in the house of Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
जांच में यह बात सामने आयी है कि गौरव के किसी महिला मित्र से बातचीत करने की वजह से दंपति के बीच झगड़ा होता था। पुलिस गौरव के कॉल डिटेल की जांच करने के साथ साथ उसके दोस्तों की पहचान करने में जुटी है। 

जांच में यह बात भी सामने आयी है कि गौरव का काम भी ठीक नहीं चल रहा था। जिसकी वजह से वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन सब बातों का खुलासा परिवार वालों से पूछताछ के बाद ही होगी। 

इसके अलावा पुलिस मौके पर मिले साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गौरव के गर्दन पर निशान और चुन्नी की गांठ के आधार पर इसे आत्महत्या बता रही है। बावजूद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed