Delhi: रिलेशन में थी आशना, परिजनों को नहीं पसंद था रिश्ता, पांच सितारा होटल में महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि डॉ. आशना एक युवक के साथ रिलेशन में थी पर परिवार दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित पांच सितारा होटल हॉलिडे-इन में एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की शिनाख्त आशना बीमा सीथी (28) के रूप में हुई है। रविवार दोपहर के समय होटल स्टाफ ने कमरे में उसका शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल महिला डॉक्टर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
क्राइम टीम व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि डॉ. आशना एक युवक के साथ रिलेशन में थी पर परिवार दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे। परिजन उसकी शादी भी कहीं और करना चाह रहे थे। इस बात से खफा होकर वह सात जुलाई को परिजनों को बिना बताए होटल में आकर रह रही थी।
पुलिस के मुताबिक डॉ. आशना अपने परिवार के साथ दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जंगपुरा स्थित पंत नगर में रहती थी। इसके परिवार में पिता सीथी ए.एस के अलावा भाई डॉ. आशिक सीथी है। आशना सीजीएचएस डिस्पेंसरी पंत नगर, जंगपुरा में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थी। रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे पुलिस को होटल हॉलिडे-इन से खबर मिली।