{"_id":"09ac12a42ed24fba7b04c955bff1b62d","slug":"fears-of-terrorist-attacks-on-the-delhi-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट पर आतंकी हमले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईकोर्ट पर आतंकी हमले की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट पर एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका है। मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व अन्य जजों ने वकीलों से एक स्थान पर ज्यादा तादाद में उपस्थित न होने का आग्रह किया है। उनके आग्रह पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अपनी आम बैठक भी स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सतर्कता विभाग से सूचना मिली कि अदालत पर आतंकी हमले की संभावना है। इस सूचना पर आपात बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश व अन्य जजों ने वकीलों से आग्रह किया कि वे एक स्थान पर ज्यादा तादाद में एकत्रित न हों। इसके अलावा उन्होंने बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उनसे आम बैठक को स्थगित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
जजों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के ध्यानार्थ वह अपनी बैठक 26 जनवरी के बाद रखें। इस सूचना के बाद पुलिस ने भी अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव खोसला व सचिव अभिजात ने कहा कि कोर्ट की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि 7 सिंतबर 2011 को अदालत के गेट नंबर 5 के पास आतंकियों ने विस्फोट कर दिया था। इस घटना में 17 लोग मारे गए थे, जबकि 76 घायल हुए थे।