फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fearing job loss, a tense young man jumped into the canal and died in delhi

नौकरी जाने के डर से तनाव में आए युवक ने नहर में कूदकर दी जान

Sun, 31 May 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Fearing job loss, a tense young man jumped into the canal and died in delhi
शुभम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग इलाके में नौकरी जाने के डर की वजह से तनाव में आए एक युवक ने नहर में कूदकर जान दे दी। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बवाना नहर में युवक का शव नहर से बरामद हुआ। घटना बुधवार की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त शुभम मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुभम (26) अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में रहता था। 
विज्ञापन


वह पिछले तीन-चार साल से फरीदाबाद स्थित एक आईटी फर्म में नौकरी करता था।  लॉक डाउन से पूर्व मां की तबीयत खराब होने की वजह से वह छुट्टी पर चल रहा था। इस बीच उसकी दूसरी कंपनी में नौकरी लग गई तो उसने अपनी कंपनी में इस्तीफा देने की बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने उसे दूसरी कंपनी में ज्वाइन करने से मना कर दिया।  उनके कहने पर शुभम ने दूसरी कंपनी से आए ऑफर लेटर को ठुकरा दिया। लॉकडाउन खुलने पर उसे वापस अपनी नौकरी पर जाना था। 


भाई अर्पण का आरोप है कि बाकी कर्मचारियों को बुलाने के बाद शुभम को नहीं बुलाया जा रहा था। बुधवार सुबह उसके कंपनी के अधिकारियों का फोन आया, जिसके बाद से वह नौकरी चले जाने को लेकर चिंतित हो गया। दोपहर तीन बजे वह घर से निकला और वापस नहीं आया। काफी तलाश करने पर अगले दिन पुलिस थाने पहुंचने पर शुभम के आत्महत्या करने का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed