{"_id":"5e0245c08ebc3e880e395d5e","slug":"fearful-of-slander-misdeed-accused-killed-by-consuming-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनामी के डर से दुष्कर्म आरोपी ने नशीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनामी के डर से दुष्कर्म आरोपी ने नशीला पदार्थ खाकर दी जान
Tue, 24 Dec 2019 10:37 PM IST
Avdhesh Kumar
गुरुग्राम/पटौदी
गुरुग्राम/पटौदी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी खंड के एक गांव में मंगलवार को युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बदनामी के डर से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पटौदी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र ने बताया की पुलिस सभी कोण से जांच कर रही है। आरोपी के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। बुधवार को आरोपी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मामला मंगलवार दोपहर का है। 19 वर्षीय पीड़िता खेत में मजदूरी के लिए जा रही थी। उसी वक्त गांव का युवक अंकित ने उसे अकेला पाकर जबरन एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक की मां और भाई भी मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की।
पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल घर पहुंची और परिजनों को बताया। परिजनों की मदद से पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर पटौदी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक को जब पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात पता चली तो उसने सामाजिक बदनामी के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में युवक को मानेसर स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां युवक की मौत हो गई।