बदनामी से डरे पिता ने दी जान, बेटी के प्रेमी को बताया जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक व्यक्ति (50) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की बेटी के साथ मुरादनगर के एक युवक ने शादी का झांसा देकर रेप किया था।
बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था, लेकिन युवती ने कोर्ट में प्रेमी के विरुद्ध बयान दे दिया था। बदनामी की वजह से परेशान युवती के पिता ने आत्महत्या कर ली।
उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें बेटी के प्रेमी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लिखा है। आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा भी जोड़ेगी।
प्रेमी ने कई बार किया रेप
इंस्पेक्टर डालचंद ने बताया कि 15 सितंबर को एक युवती ने निवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
कुछ पैसे भी युवती के पिता को आरोपी पक्ष ने दिए थे, लेकिन युवती ने कोर्ट में 164 के बयान में युवक पर रेप का आरोप लगाया और जबरदस्ती समझौता कराने की बात कही थी। युवती के बयान के बाद आरोपी पक्ष ने युवती के पिता से दिए गए रुपये वापस मांगे थे।
एसएचओ ने बताया कि नौ अक्तूबर को युवती के पिता ने रुपये लौटा दिए थे। मंगलवार रात युवती के पिता ने फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
एसएचओ ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने बेटी के प्रेमी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। आरोपी विवेक निवासी मुरादनगर ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर लिया है।