फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father raped nine year old daughter in faridabad

पिता ने लूटी बेटी की आबरू, मां को भी दी सजा

Thu, 18 Dec 2014 06:27 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
Father raped nine year old daughter in faridabad
एक बार फिर बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। सेक्टर-सात थाना क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची को उसके पिता ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन


मां ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी। बच्ची की मां ने आसपास की महिलाओं की मदद से एक महिला समाजसेवी को सूचना दी। जिसके बाद मामले की शिकायत थाना सेक्टर सात पुलिस में दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला समाजसेविका पिंकी शर्मा ने अपने दिए बयानों में बताया है कि 15 दिसंबर को उसके पास एक शिकायत आई थी कि इंद्रानगर निवासी एक व्यक्ति अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की शाम उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने अपनी नौ साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया।

बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को सबकुछ बता दिया। सेक्टर-सात पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी जेल गया

Father raped nine year old daughter in faridabad

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को धर्मवीर उर्फ धर्मा नाम का युवक उठा ले गया। यमुनापुल पार जंगल में ले जाकर उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

गायब बच्ची को ढूंढने निकले परिजन रोने चिल्लाने की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मवीर उर्फ धर्मा को रंगेहाथों पकड़ लिया। पीड़ित परिवार ने आरोपी को सराय ख्वाजा पुलिस सौंप कर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।

एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed