फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father murdered son before 24 hours of his marriage in delhi

जिन हाथों से पाला उसी से मार डाला: शादी से कुछ घंटे पहले पिता ने की बेटे की निर्मम हत्या, कैंची से किए कई हमले

Thu, 07 Mar 2024 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Mar 2024 11:12 PM IST
सार

शादी से 24 घंटे पहले पिता ने की बेटे की हत्या। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस वारदात के बाद से आस पास के सभी लोग हैरान है। 

विज्ञापन
Father murdered son before 24 hours of his marriage in delhi
मृतक गौरव सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के राजू पार्क, देवली एक्सटेंशन में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने बेटे गौरव सिंघल (29) की कैंची व मूसल से वार कर बुधवार रात को हत्या कर दी। बेटे की गुरुवार को शादी थी। कहा जा रहा है कि गांव वालों के सामने हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिता रंगलाल (50) को जयपुर से पकड़ लिया है। पुलिस ने रंगलाल के कब्जे से 15 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये की कीमत की ज्वेलरी बरामद की है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहन ने बताया कि रंगलाल अपनी पत्नी व बेटे गौरव से अलग रहता था। इसने मकान किराए पर दे रखे हैं। गौरव राजू पार्क इलाके में ही जिम चलाता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गौरव की शादी गुरुवार सात मार्च को थी। शादी से पहले घर में बुधवार को संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गौरव भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और उसने गौरव को बताया कि उसके पिता उनकी ही निर्माणाधीन इमारत में उसे बुला रहे हैं। गौरव कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर अपने पिता के पास चला गया। जहां पिता ने अपने तीन साथियों के साथ कैंची व मूसल से उस पर हमला कर दिया। हत्या करने के बाद शव को खींच कर दूसरे कमरे में डाल दिया। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है।

विज्ञापन

जब गौरव कार्यक्रम से काफी देर तक गायब रहा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। खासी भागदौड़ के बाद गौरव का शव निर्माणाधीन इमारत में मिला। यहां पर गौरव का शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी पिता और तीन अन्य लोग फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पिता के हाथ में एक बैग भी दिखाई दे रहा है, जिसमें आरोपी ने घर में रखे पैसे ले लिए थे।

बेटा व पत्नी उसकी बेइज्जती करते रहते थे
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रंगलाल का कहना है कि बेटा गौरव और उसकी पत्नी उससे अलग रहते थे। इनके बीच पिछले छह साल से झगड़ा चल रहा है। दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे। छह साल पहले हुए झगड़े में गौरव ने अपने पिता को गांव के लोगों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। सगाई से एक दिन पहले दो मार्च को पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ था। 

पूरा गांव उसे पहचानेगा
स्थानीय लोगों का कहना है कि रंगलाल कुछ दिनों से लोगों से कह रहा था कि गांव के लोग उसे पहचानते नहीं है और इज्जत नहीं करते हैं। मगर वह एक दिन ऐसा काम कर के जाऊंगा, जिससे पूरा गांव ही मुझे पहचान जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed