फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father missing after murdering daughter and son commits suicide delhi police identifies him through clothes an

Delhi: बेटी-बेटे की हत्या करने के बाद से लापता पिता ने की खुदकुशी, पुलिस ने कपड़े और फोटो से की पहचान

Thu, 16 May 2024 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 May 2024 10:12 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पांच मई को दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के जरिये मनीष के ऋषिकेश में होने के साक्ष्य मिले थे। उसके बाद से दिल्ली पुलिस वहां की धर्मशाला, आश्रम, अन्य जगहों पर तलाश कर रही थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला था। 

विज्ञापन
Father missing after murdering daughter and son commits suicide delhi police identifies him through clothes an
केशवपुरम इलाके में दुकान में मृत मिले भाई-बहन का मामला - फोटो : istock

विस्तार

केशवपुरम के रामपुरा स्थित सैनी वाली गली में अपनी 13 साल की बेटी और 11 साल के बेटे की हत्या करने के बाद से लापता पिता मनीष ने ऋषिकेश में खुदकुशी कर ली। 10 मई को उनका शव ऋषिकेश स्थित गंगा से बरामद हुआ है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस और परिवार वालों ने मृतक के कपड़ों और फोटो से पहचान कर ली। वहां की पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे रखने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पांच मई को दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के जरिये मनीष के ऋषिकेश में होने के साक्ष्य मिले थे। उसके बाद से दिल्ली पुलिस वहां की धर्मशाला, आश्रम, अन्य जगहों पर तलाश कर रही थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस को पता चला कि 10 मई को ऋषिकेश के मुनी की रेती इलाके में उत्तराखंड पुलिस को गंगा से एक अज्ञात शव मिला था। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों में देकर उसकी पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए रख लिया। उसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने मृतक के कपड़े और फोटो रखने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर मनीष की तलाश करते हुए पुलिस आसपास के थाने इलाके में पहुंची। गुरुवार को दिल्ली पुलिस और परिवार वालों ने 10 मई को मिले शव के फोटो और कपड़े के जरिये मनीष की पहचान कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed