फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father killed his son for lend in delhi

कर्ज से परेशान होकर हैवान बना पिता, 7 साल के मासूम का नाक-मुंह दबाकर रस्सी से घोंटा गला

Sat, 20 Oct 2018 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
father killed his son for lend in delhi
Demo Pic

द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में कर्ज से परेशान शख्स ने अपने सात साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और भाग गया। मासूम की शिनाख्त दीपक (7) के रूप में हुई है। कंबल से नाक-मुंह दबाने के अलावा दीपक के गले में रस्सी लिपटी मिली है। 

विज्ञापन


उसके मुंह में दवाएं ठूंसे जाने का भी पता चला है। पुलिस ने दीपक की मां प्रेमलता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीपक अपने परिवार के साथ आरजेड-79, बी-ब्लॉक गोपाल नगर, नजफगढ़ में रहता था। इसके परिवार में पिता ओमप्रकाश (48) और मां प्रेमलता (42) हैं। ओमप्रकाश रेहड़ी पर सब्जी बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस को राव तुलाराम अस्पताल से सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात साल के बच्चे का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अस्पताल में मौजूद दीपक की मां प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ओमप्रकाश ने बेटे की हत्या की है। 

मुंह में कुछ दवाएं भी ठूंसी हुई थी।

उसने बताया कि 25 साल पहले उसकी शादी ओमप्रकाश से हुई थी। ओमप्रकाश की यह दूसरी शादी थी। 16 साल बाद दीपक पैदा हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्रेमलता अपने बेटे को ओमप्रकाश के पास छोड़कर पड़ोस में गई।

कुछ देर बाद जब वह लौटी तो उसने देखा कि ओमप्रकाश दीपक का कंबल से मुंह दबा रहा था। प्रेमलता के शोर मचाने पर ओमप्रकाश उसे छोड़कर भाग गया। प्रेमलता ने कंबल हटाया तो दीपक बेहोश पड़ा था। उसके गले पर पतली रस्सी लिपटी हुई थी। वहीं, उसके मुंह में कुछ दवाएं भी ठूंसी हुई थी।

उधर, प्रेमलता मासूम को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में पता चला कि ओमप्रकाश पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज था। इसके लिए वह प्रेमलता और अपने बेटे को जिम्मेदार मानता था। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। प्रेमलता का आरोप है कि इसी वजह से उसने गुस्से में बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed