फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr News Fathers Died To Save Son At Railway Track Ghaziabad News in Hindi

अपने प्राण देकर बेटे को दिया जीवनदान: आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे लड़के को बचाया, खुद की चली गई जान

Fri, 23 Jun 2023 10:29 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Jun 2023 10:29 AM IST
सार

कविनगर क्षेत्र में नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बुधवार रात आत्महत्या के लिए पहुंचे बेटे को धक्का देकर बचा लिया, लेकिन पिता खुद ट्रेन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Delhi Ncr News Fathers Died To Save Son At Railway Track Ghaziabad News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पिता खुद मौत को गले लगाकर बेटे को जीवनदान दे गए। कविनगर क्षेत्र में नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बुधवार रात आत्महत्या के लिए पहुंचे बेटे को धक्का देकर बचा लिया, लेकिन पिता खुद ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

रजापुर निवासी सुनील (50) पैट फूड सप्लाई का काम करते थे। सप्लाई के लिए उन्होंने नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास ऑफिस बना रखा है। इस काम में उनका बेटा गौरव भी उनका सहयोग करता है। बुधवार रात उनका बेटे से किसी बात पर को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर बेटा गौरव आत्महत्या करने की बात कहकर निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह नया गाजियाबाद स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। गौरव ट्रैक पर दौड़ रहा था। उसे बचाने के लिए पिता सुनील भी उसके पीछे दौड़ पड़े। ट्रेन आते देख उन्होंने गौरव को ट्रैक से बाहर धक्का देकर हटा दिया और खुद पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed