फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father arrested for misdeeding step daughter in New Delhi s Seelampur area

सौतेला पिता बनाता था संबंध: 13 साल की बेटी से पहले धमकाकर की दरिंदगी, फिर ऐसे मौकों पर दोहराता था घिनौना काम

Fri, 21 Apr 2023 07:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 07:15 PM IST
सार

Delhi Crime News: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Father arrested for misdeeding step daughter in New Delhi s Seelampur area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक सौतेले पिता ने पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने अपनी 13 साल की सौतेले बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी अपने परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहती है। परिवार में उसकी मां, छोटी बहन और सौतेला पिता है। किशोरी सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। सात साल पहले उसकी मां ने किशोरी के पिता को तलाक देकर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2022 के दिसंबर माह में एक दिन उसकी मां छोटी बहन को लेकर बाजार गई थी। वह घर में अपने सौतेले पिता के साथ थी। इसी दौरान आरोपी पिता ने उसको जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से पीड़िता काफी डर गई। मां के आने पर उसने कुछ भी नहीं बताया।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिता घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मार देने की धमकी देता था। कुछ दिन से पीड़िता काफी चुप रहती थी। हालत देखकर उसकी मां ने उससे पूछताछ की। काफी दबाव देने पर पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। उसके बाद सौतेले पिता की करतूत का खुलासा हुआ।

इसके बाद गुरुवार को उसकी मां थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग करने के बाद उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed