फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father and son murder case in Malviya Nagar 70 knife attacks on father and 40 knife attacks on son

Delhi: पिता पर 70 तो बेटे पर 40 से अधिक चाकू से किए वार, बेइज्जती का बदला लेने के लिए भरत ने बेरहमी से मारा

Mon, 11 Mar 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Mar 2024 10:07 PM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुम्हार चौक चिराग दिल्ली के पास मालवीय नगर में सोमवार रात को पड़ोसियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पिता जय भगवान और पुत्र सौरभ की हत्या कर दी।

विज्ञापन
father and son murder case in Malviya Nagar 70 knife attacks on father and 40 knife attacks on son
मालवीय नगर में पिता-पुत्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में रविवार रात पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पिता जयभगवान (55) पर 70 से ज्यादा और बेटे सौरभ पर 40 से ज्यादा चाकू से वार किए थे। जिस जगह हत्या की गई, वहां चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि कुम्हार मोहल्ले में रहने वाले लोग पिता-पुत्र से बहुत ज्यादा परेशान थे। वह मोहल्ले में जब चाहे किसी को भी पीट देते थे। एक आरोपी को निर्वस्त्र कर पीटने का बदला लेने के लिए स्थानीय लोगों ने मिलकर हत्या की है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुम्हार चौक चिराग दिल्ली के पास मालवीय नगर में सोमवार रात को पड़ोसियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पिता जय भगवान और पुत्र सौरभ की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जय भगवान इलाके का घोषित बदमाश था और उसके खिलाफ हत्या के दो मामले समेत कुल 10 से ज्यादा मामले दर्ज थे। भरत जयभगवान के कई केसों में जमानती बना था। इस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। मोहल्ले में निर्वस्त्र कर पिटाई होने पर भरत की काफी बेइज्जती हुई थी। बेइज्जती का बदला लेने के लिए भरत कई दिनों से हत्या करने की साजिश रच रहा था। मोहल्ले वाले भी इस साजिश में शामिल हो गए। इन आरोपियों को रविवार रात को मौका लग गया और पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपियों ने किया सरेंडर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान हरीश, लाला, गोपाल, जॉनी, संदीप कमांडो और भरत के रूप में हुई है। सभी कुम्हार मोहल्ले के रहने वाले हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इनमें से चार आरोपियों ने सोमवार सुबह मालवीय नगर थाने में सरेंडर कर दिया था, बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed