फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fathe in law stabled knife in daughter in law's stomach

खाना न दिया तो ससुर ने किया बहू का खून

Wed, 10 Jun 2015 10:53 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
fathe in law stabled knife in daughter in law's stomach

सुल्तानपुरी में चार दिन से खाना नहीं देने से गुस्साए हरि सिंह (78) ने अपनी बहू निर्मला (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। सुल्तानपुरी पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक निर्मला (45) पति तेजपाल, दो बेटी और एक बेटे के साथ अमन विहार में रहती था। ससुर हरि सिंह भी उनके साथ ही रहता है। तेजपाल का इलाके में ही सैलून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब खाना नहीं दिया तो बनाई हत्या की योजना

fathe in law stabled knife in daughter in law's stomach

सोमवार रात करीब 3.30 बजे तेजपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता ने निर्मला की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


हरि सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू चार दिनों से खाना नहीं दे रही थी। वह उससे कई बार खाना मांग चुका था। अंत में आरोपी ने बहू की हत्या करने की योजना बनाई।

घटना के समय तेजपाल पूरे परिवार के साथ छत पर सो रहा था। आरोपी चाकू लेकर छत पर पहुंचा और निर्मला की छाती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर सभी जाग गए। तेजपाल ने अपने पिता को मौके पर पकड़ लिया।

प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था विवाद

fathe in law stabled knife in daughter in law's stomach

सूत्रों का कहना है कि हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आ रहा है। जांच में पता चला कि हरि सिंह के दो बेटे थे। उसने दोनों के बीच प्रॉपर्टी का बंटवारा कर दिया था।

प्रॉपर्टी कम मिलने की वजह से उसके एक बेटे ने एक साल पहले खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद तेजपाल ने अपने भाई की प्रॉपर्टी अपने नाम कर ली।

इस बात को लेकर हरि सिंह और तेजपाल के बीच विवाद होता था। बताया जा रहा है कि तेजपाल से झगड़ा करने के बाद निर्मला ने हरि सिंह को खाना देना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed