{"_id":"6345a9e3ce01e75d825b5881","slug":"fatehpurberi-police-station-female-personnel-alleged-on-scribe-of-demand-physical-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Delhi: फतेहपुरबेरी थाने का चिटठा मुंशी करता है शारीरिक संबंध बनाने की मांग, महिला पुलिसकर्मियों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
South Delhi: फतेहपुरबेरी थाने का चिटठा मुंशी करता है शारीरिक संबंध बनाने की मांग, महिला पुलिसकर्मियों का आरोप
Tue, 11 Oct 2022 11:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:07 PM IST
सार
थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर दिल्ली पुलिस आयुक्त व विजिलेंस के विशेष आयुक्त को लिखित में शिकायत दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच की बात की है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिला स्थित फतेहपुर बेरी थाने के महिला स्टाफ ने अपने ही थाने के चिट्ठा मुंशी (थाने में स्टाफ की ड्यूटी लगाने वाला पुलिस अधिकारी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला स्टाफ का आरोप है कि मनपसंद ड्यूटी लगाने के बदले थाने का चिट्ठा मुंशी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। ऐसा न करने वाली महिला स्टाफ को परेशान करने के लिए उनकी छुट्टी अस्वीकार करने के अलावा उनके साथ बदसलूकी की जाती है। यही नहीं आरोपी कैश व गिफ्ट लेकर भी मनपसंद ड्यूटी लगा रहा है।
विज्ञापन
थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने एकजुट होकर दिल्ली पुलिस आयुक्त व विजिलेंस के विशेष आयुक्त को लिखित में शिकायत दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच की बात की है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में महिला स्टाफ ने आरोप लगाया है कि थाने में तैनात चिट्ठा मुंशी हवलदार है। वह पिछले काफी समय से अफसरों का विश्वास जीतकर चिट्ठा मुंशी बना हुआ है। आरोपी महिला स्टाफ से गंदी-गंदी बातें करने के अलावा उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। वह खुलेआम कहता है कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो न तो छुट्टी मिलेगी और ड्यूटी भी ऐसी जगह लगाई जाएगी कि वह याद करेंगी।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ महिला स्टाफ से वह नकद रुपये और गिफ्ट की मांग करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई। मामले की जांच को आरोपी ने अपने प्रभाव से हमेशा प्रभावित किया। कभी भी जांच सही नहीं होने दी। वह खुलेआम कहता है कि पुलिस महकमे में महिलाओं की नहीं चलने वाली। पुलिस पुरुष प्रधान है। चिट्ठा मुंशी पर शराब पीकर महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने एक आदेश जारी कर कहा था कि चिट्ठा मुंशी किसी भी थाने में छह माह से ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगा। इसके अलावा एएसआई या उससे ऊंचे पद का अधिकारी ही चिट्ठा मुंशी तैनात किया जाएगा। यहां फतेहपुर बेरी थाने में इस आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार 19 सितंबर को दी गई शिकायत की विजिलेंस उपायुक्त के अलावा जिला पुलिस उपायुक्त भी जांच कर रहे हैं।