दिल्ली: वसंत कुंज में 53 वर्षीय फैशन डिजाइनर और उसके सहायक की हत्या, आरोपी दर्जी ने कबूला जुर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 53 वर्षीय फैशन डिजाइनर माला लखानी और उनके सहायक की बुधवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक फैशन डिजाइनर की पहचान माला लखानी के रूप में हुई है, वहीं उनके सहायक की पहचान बहादुर के रूप में हुई है जो उनके यहां लंबे समय से काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार देर रात करीब 10-12 बजे के बीच की है।
Delhi: 53-year-old fashion designer and her servant found murdered in her house in Vasant Kunj last night, three people arrested; Police investigation underway pic.twitter.com/XYSKL9lbjt
— ANI (@ANI) November 15, 2018विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त पुलिस कमिश्नर अजय चौधरी ने गुरुवार सुबह इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हत्या करने वाला फैशन डिजाइनर माला का दर्जी ही है।
दर्जी ने खुद थाने पहुंचकर पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपने दो साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी दर्जी राहुल ने बताया कि उसने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। दर्जी का कहना है कि उसने लूटपाट के इरादे से हत्यता को अंजाम दिया था लेकिन पकड़े जाने के डर से सरेंडर कर दिया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, इस मामले में घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि माला लखानी दिल्ली के ही ग्रीन पार्क इलाके में अपना बुटीक चलाती थीं। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस माला लखानी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।