{"_id":"d025a51fb40dde7308082d81dced7869","slug":"farmers-will-protest-against-sugar-mill-owners-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जरा संभलकर निकलें घर से, लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जरा संभलकर निकलें घर से, लगेगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल मालिकों की ओर से गन्ना का मूल्य भुगतान न करने पर आज भाकियू के नेतृत्व में किसान नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर जाम लगाएंगे। साथ ही चीनी मिल मालिकों के कारपोरेट दफ्तर पर भी हंगामा करेंगे।
विज्ञापन
वहीं किसानों द्वारा पिछले दिनों एक दफ्तर पर लगाए ताले को खोलने के विरोध में 22 अगस्त को गेट पर वेल्डिंग करने की घोषणा की है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष अजयपाल शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिल मालिकों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया गया था। नोएडा और गाजियाबाद समेत विभिन्न दफ्तरों पर किसानों ने आंदोलन करके तालाबंदी की थी। साथ ही ऐलान किया था कि 21 अगस्त को पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार के आंदोलन के लिए सवेरे किसान परीचौक पर एकत्र होकर नोएडा के लिए कूच करेंगे। सेक्टर-32 पर जाकर बैठक होगी और इसके बाद किसान नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्गों पर जाम लगाएंगे। साथ ही कहा कि टोयटा के दफ्तर के गेट पर 22 अगस्त को वेल्डिंग की जाएगी।
विज्ञापन