फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmers will do shav aasan on highway in delhi to protest

योग दिवस पर हाईवे पर शवासन करेंगे किसान

Tue, 20 Jun 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Jun 2017 09:57 AM IST
सार


भाकियू ने किया एलान, अपने अपने क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
farmers will do shav aasan on highway in delhi to protest
योग

विस्तार

देश में किसानों की हो रही दुर्दशा, केंद्र सरकार द्वारा किसान से किए गए वायदे पूरे नहीं होने और मध्य प्रदेश में आंदोलनकारी किसानों पर गोली चलाए जाने की घटना की ओर सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सोमवार को भाकियू ने एलान किया है कि योग दिवस के दिन किसान अपने अपने क्षेत्रों में हाईवे पर शवासन करेंगे, जबकि सरकार को शीर्षासन कराएंगे। भाकियू के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि देश भर के किसान 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में हाईवे पर योग करके अनोखे अंदाज में धरना देकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों से कर्ज माफी का वादा करके कई राज्यों में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा एवं उसकी केंद्र सरकार अब खामोश है, जबकि भाजपा शासन में कर्ज से दुखी होकर आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जब किसानों ने वादा याद दिलाने का प्रयास किया तो उन पर लाठियां और गोलियां बरसाई गईं। इसके विरोध में किसानों ने सभी हाईवे पर शव आसन करने का निर्णय लिया है।


उन्होंने सरकार को शवासन के दौरान यातायात बाधित करने के आरोप में किसानों पर बल प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को किसानों के नौ लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने, अन्य देशों से सरसों का आयात बंद करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, रासायनिक खादों और कीटनाशकों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने आदि मांगों के साथ सरकार को उसके वायदे याद दिलाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed