{"_id":"65296ce421869a2454061a26","slug":"farmers-surrounded-police-station-for-not-withdrawing-case-in-noida-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केस वापस न लेने पर किसानों ने थाने का किया घेराव, 21 अक्तूबर को महापंचायत करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केस वापस न लेने पर किसानों ने थाने का किया घेराव, 21 अक्तूबर को महापंचायत करने की दी चेतावनी
Fri, 13 Oct 2023 09:44 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:44 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने थाना सेक्टर-49 का घेराव किया। उन्होंने 21 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
किसानों ने थाने का किया घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने थाना सेक्टर-49 का घेराव किया। तीन घंटे तक थाने को घेरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि अगर पुलिस एफआईआर वापस नहीं लेती है तो महापंचायत की जाएगी। इसके लिए उन्होंने 21 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक चली वार्ता के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर बरौला में एक जमीन के मामले को लेकर नोएडा के थाना सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के वेस्ट यूपी अध्यक्ष पवन खटाना और सुभाष चौधरी का नाम है। भाकियू नेताओं का आरोप है कि नोएडा कमिश्नरेट पुलिस किसान आंदोलन को दबाने के लिए भाकियू नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
इसी के विरोध में शुक्रवार को भाकियू नेताओं ने किसानों के साथ थाना सेक्टर-49 का घेराव किया। इस दौरान थाना सेक्टर-49 में नोएडा जोन-1 के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी, एसीपी रजनीश वर्मा और किसानों के प्रतिनिधि मंडल के बीच एक घंटा तक वार्ता हुई। डीसीपी ने किसान नेताओं को बताया कि विवेचना में आरोप सही नहीं पाए गए तो किसान नेताओं के नाम दर्ज की गई एफआईआर वापस ले ली जाएगी।
विज्ञापन