{"_id":"5f620e8150196f5902280fdb","slug":"farmers-protesting-in-ghaziabad-meets-accident-on-delhi-meerut-expressway-while-returning","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से धरना देकर लैट करे किसानों से भरा ट्रैक्टर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पलटा, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से धरना देकर लैट करे किसानों से भरा ट्रैक्टर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पलटा, कई घायल
Wed, 16 Sep 2020 06:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से बुधवार को धरना देकर लौट रहे किसानों से भरा एक ट्रैक्टर निर्माणाधीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पलट गया। घटना मोदीनगर के भोजपुर स्थित कलछीना के पास की है। ट्रैक्टर पलट जाने के कारण पिता-पुत्र समेत कई किसान घायल हो गए।
विज्ञापन
मालूम हो कि कई समस्याओं को लेकर जेवर बिजली घर पर सोमवार से ही भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के किसान धरने पर बैठे हुए थे। समस्याओं का समाधान न होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर स्यौराज सिंह के आश्वासन पर बुधवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने किसानों की ज्यादातर समस्याओं का निपटारा करते हुए बाकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
यूनियन की मांग थी कि किसानों को दिए जाने वाले ट्यूबवेल कनेक्शनों में किश्त बेहद ज्यादा हैं, इसे तुरंत बंद किया जाए। जिसपर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए विभाग को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही समस्या से किसानों को राहत मिलेगी। वहीं अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देकर दोपहर बाद महापंचायत और धरने को समाप्त कराया।
विज्ञापन