Farmers Protest Live Updates: जब कुछ अच्छा करने चलो तो बाधाएं आती हैं, ऐसी ही परिस्थितियों से आज हम गुजर रहे हैंः तोमर
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन आज 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है। दिल्ली में चल रही शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी किसानों का हौसला नहीं तोड़ पा रही है। वहीं आज किसानों को खुला समर्थन देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर राष्ट्रपति को दो करोड़ हस्ताक्षर वाला पत्र देंगे जिसमें कृषि कानूनों को वापस लेने की बात होगी। इस बीच आज भी दिल्ली के कई रास्ते व बॉर्डर बंद रहेंगे। यहां पढ़ें दिनभर की अपडेट्स...
लाइव अपडेट
मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन कियाः तोमर
I want to thank you all for supporting 3 Farm laws & coming here for a direct dialogue with us. I got to know that Kisan Sena farmers were coming to Delhi to protest in support of Farm Laws, but then upon intervention, you decided to come here & talk to us: Agriculture Minister https://t.co/kGwUTtKIUd pic.twitter.com/VmdPaCPVnT
— ANI (@ANI) December 24, 2020
कुछ अच्छा करने चलो तो बाधाएं आती हैंः तोमर
व्यक्ति के जीवन में भी और देश के जीवन में भी ऐसे क्षण आते हैं जब कुछ अच्छा करने चलो तो बाधाएं आती हैं। ऐसी ही परिस्थिति से आज हम गुजर रहे हैं: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
व्यक्ति के जीवन में भी और देश के जीवन में भी ऐसे क्षण आते हैं जब कुछ अच्छा करने चलो तो बाधाएं आती हैं। ऐसी ही परिस्थिति से आज हम गुजर रहे हैं: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर https://t.co/G0tTvFNYtx pic.twitter.com/AAaDUIELkG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2020
जो किसान दिल्ली आना चाहते हैं, उन्हें पुलिस अपनी धक्केशाही से ना रोकेः सिरसा
किसानों ने जलाई जियो सिम
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने चिल्ला बॉर्डर पर जिओ की सिम जलाकर अपना प्रदर्शन वक्त किया। साथ ही पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने के लिए 25 टेंट लगाए गए हैं। इनमें आंदोलनकारी किसान रात को आराम करेंगे।
नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता किसानों के प्रदर्शन के कारण बुरी तरह से प्रभावित
नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता किसानों के प्रदर्शन के कारण बुरी तरह से प्रभावित है। कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे किसान संगठन महामाया फ्लाइओवर के पास इकट्ठा हो गए हैं। जिसके कारण नोएडा से दिल्ली जाने का रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया है।
राहुल गांधी को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, देश का तो सवाल ही नहीं उठता: तोमर
राहुल गांधी को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, देश का तो सवाल ही नहीं उठता। आज जब वे राष्ट्रपति को विरोध व्यक्त करने गए तब कांग्रेस से कोई भी नेता किसानों से हस्ताक्षर करवाने नहीं आया और न किसानों ने हस्ताक्षर किए: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
राहुल गांधी को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, देश का तो सवाल ही नहीं उठता। आज जब वे राष्ट्रपति को विरोध व्यक्त करने गए तब कांग्रेस से कोई भी नेता किसानों से हस्ताक्षर करवाने नहीं आया और न किसानों ने हस्ताक्षर किए: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर pic.twitter.com/x0Qe5xMujg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2020
यूपी गेट पर एक किसान ने खून से लिखकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
यूपी गेट पर किसानों के समर्थन में विजय हिंदुस्तानी ने अपने खून से पत्र लिखकर सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। विजय हिंदुस्तानी ने सात अन्य किसानों के साथ किसी भी तरह का कदम उठाने का अल्टीमेटम सरकार को दिया है।
मनजिंदर सिंह सिरसा पहुंचे रामपुर, पूछा- योगी सरकार किस हक से किसानों का प्रदर्शन रोक रही है
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा यूपी के बिलासपुर के नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। वहां वह बोले, सुप्रीम कोर्ट ने भी किसानों को धरना प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है तो यूपी पुलिस किस हक से किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। उन्होंने कहा है कि जो किसान दिल्ली आना चाहते हैं, उन्हें पुलिस अपनी धक्केशाही से ना रोके।60 किसानों का एक दल पहुंचा कृषि मंत्री से मिलने
किसान मजदूर संघ के 60 किसानों का दल केंद्रीय कृषि नरेंद्र नरेंद्र तोमर से मिलने कृषि भवन पहुंचा है।Delhi: A delegation of 60 farmers belonging to Kisaan Majdoor Sangh, Baghpat meets Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar at Krishi Bhawan pic.twitter.com/v1KWxShAKZ
— ANI (@ANI) December 24, 2020
बास्केट बॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह सिंघु बॉर्डर पर दे रहे सेवाएं
बास्केट बॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह सिंघु बॉर्डर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां अपनी सेवाएं देने आए हैं ताकि किसानों को कोई तकलीफ न होDelhi: Basketball player Satnam Singh joins farmers' protest at Singhu border.
— ANI (@ANI) December 24, 2020
"We stand with farmers. We have come to offer our services so they don't face any problems," he says. pic.twitter.com/5BTWWy3nlR