फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों ने फिर ठुकराया कानून में संशोधन का प्रस्ताव, सरकार को दी चेतावनी- आग से न खेलें

Wed, 23 Dec 2020 09:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Dec 2020 09:27 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 28वें दिन में प्रवेश कर चुका है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रण पर किसान यूनियनों की तरफ से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। किसान नेता दर्शन पाल के ई-मेल के जवाब में किसान यूनियनों से चर्चा के बाद बातचीत के लिए अपनी सुविधा के अनुसार तारीख चुनने का विकल्प मांगा है। वहीं आज किसान दिवस पर किसानों ने अपना आंदोलन और तेज करने की बात कही। इसके लिए आज किसान एक समय का खाना नहीं खाएंगे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में हरियाणा के टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। प्रधानमंत्री के मन की बात के समय पर किसानों ने लोगों से ताली और थाली बजाने की भी अपील की है। वहीं आज भी दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगे। यहां पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
farmers protest live updates 23 december kisan diwas singhu tikri ghazipur chilla and other borders close kisan andolan aggressive
Farmers Protest - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

09:26 PM, 23-Dec-2020

सरकार जितना हठ दिखाएगी किसान संगठनों को उतना ही बल मिलेगाः

सरकार जितना हठ दिखाएगी किसान संगठनों को उतना ही बल मिलेगा। कुछ लोग किसानों की एकता को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। नींबू का चौथा हिस्सा 10 क्विंटल दूध को फाड़ देता है। हमारे कई भाई नींबू का काम कर रहे हैं, ऐसा काम न करें: नरेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष


 
08:11 PM, 23-Dec-2020

किसान आंदोलन के कारण टिकरी बॉर्डर स्थित पेट्रोल पंपों को हो रहा नुकसान

किसानों के विरोध के कारण टिकरी बॉर्डर पर स्थित पेट्रोल पंपोंं की बिक्री कम हुई है, जिसके कारण पेट्रोल पंपों को नुकसान हुआ है। भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि हमें रोजाना लगभग 60,000 रुपये का नुकसान हो रहा है। 


विज्ञापन
06:25 PM, 23-Dec-2020

सरकार किसानों का मनोबल तोड़ना चाहती है: युद्धवीर सिंह

भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार बातचीत की इस प्रक्रिया को अंजाम दे रही है उससे यह स्पष्ट है कि सरकार इस मुद्दे में देरी कर के विरोध करने वाले किसानों का मनोबल तोड़ना चाहती है। सरकार हमारे मुद्दों को हल्के में ले रही है, मैं उन्हें इस मामले का संज्ञान लेने और जल्द ही समाधान निकालने की चेतावनी दे रहा हूं।
 
06:23 PM, 23-Dec-2020

हम केंद्र से चर्चा करने को तैयार हैं: योगेंद्र यादव

हम केंद्र को आश्वस्त करना चाहते हैं कि विरोध करने वाले किसान और यूनियन सरकार के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि सरकार खुले मन और नेक इरादे के साथ चर्चा को आगे ले जाए।
06:19 PM, 23-Dec-2020

सार्थक संवाद के लिए माहौल बनाए सरकार: शिव कुमार

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेता शिव कुमार काका ने कहा कि हम सरकार से आग्रह करते हैं कि एक ऐसा माहौल बनाया जाए जिसमें सार्थक संवाद हो सके। उच्चतम न्यायालय ने भी कृषि कानूनों के क्रियान्वयन को स्थगित करने को कहा है। ऐसे में बातचीत के लिए सही माहौल बन सकता है।
06:16 PM, 23-Dec-2020

'सरकार उनसे बातें कर रही है जो हमारे आंदोलन से जुड़े ही नहीं हैं'

योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार लगातार तथाकथित किसान नेताओं और संगठनों के साथ बातचीत कर रही है, जो हमारे आंदोलन से बिल्कुल नहीं जुड़े हुए हैं। यह हमारे आंदोलन को तोड़ने का प्रयास है। सरकार जिस तरह अपने विपक्षी दलों से निपटती से उसी तरह किसानों का विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 PM, 23-Dec-2020

लिखित में एक ठोस प्रस्ताव लेकर आए सरकार: योगेंद्र यादव

सिंघु बॉर्डर पहुंचे योगेंद्र यादव ने कहा कि हम सरकार से आग्रह करते हैं कि उन निरर्थक संशोधनों को बार बार न दोहराएं, जिन्हें हमने पहले ही अस्वीकार कर दिया है। इसके बजाय लिखित में एक ठोस प्रस्ताव लेकर आएं ताकि इसे एजेंडा बनाया जा सके और बातचीत की प्रक्रिया यथाशीघ्र शुरू की जा सके।
 
06:06 PM, 23-Dec-2020

'किसान संघ को बदनाम करने का प्रयास कर रही सरकार'

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सरकार को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सरकार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पहले लिखे गए पत्र पर सवाल नहीं उठाना चाहिए क्योंकि यह सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय था। सरकार का नया पत्र किसान संघ को बदनाम करने का नया प्रयास है।
 
06:02 PM, 23-Dec-2020

किसानों की चेतावनी- आग से न खेले सरकार

किसानों ने इस बार चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार आग से न खेले वरना बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि हमें सरकार की ओर से कोई ठोस प्रस्ताव मिलेगा तो उसपर विचार किया जा सकता है।
05:56 PM, 23-Dec-2020

किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव

आज एक बार फिर किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उन्हें संशोधन स्वीकार नहीं है। सरकार हर हाल में कानून वापस ले।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed