फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बोले- UPA सरकार में देश कृषि बजट सिर्फ 15 हजार करोड़ था, अब नौ गुना अधिक

Mon, 28 Dec 2020 10:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Dec 2020 10:27 PM IST
खास बातें

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच कई दौर की वार्ता के बाद अब मंगलवार को किसान नेताओं और केंद्र सरकार की होने वाली बैठक अब बुधवार को होगी। इससे पहले किसान संगठनों ने रविवाल को ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं हरियाणा के सभी टोल फ्री करेंगे। वहीं पंजाब में किसानों ने 1411 मोबाइल टावरों के कनेक्शन भी काट दिए। आज भी किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की कई सीमाएं और रास्ते बंद रहेंगे। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....

विज्ञापन
Farmers Protest live update 28 December singhu tikri ghazipur chilla and other borders closed kisan firm on their demand
चिल्ला बॉर्डर पर किसान कर रहे 26 जनवरी के परेड की तैयारी - फोटो : योगेश शर्मा

लाइव अपडेट

10:27 PM, 28-Dec-2020

पंजाब : सुखबीर बादल का किसानों ने किया घेराव

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में सोमवार को नतमस्तक होने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को किसानों के जबरदस्त आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसानों ने सुखबीर बादल की गाड़ी का घेराव कर नारेबाजी की। इस पर पुलिस उन्हें दूसरे रास्ते से ले गई। इसके बाद किसानों को समझाने पहुंचे अकाली नेताओं से धक्कामुक्की की गई। इस दौरान अकाली दल के जिला प्रधान जगदीप सिंह चीमा की पगड़ी उतर गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया जिसमें अकाली दल के तीन सदस्य जख्मी हो गए। 
10:15 PM, 28-Dec-2020

UPA सरकार में पूरे देश का कृषि बजट सिर्फ़ 15,000 करोड़ था

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि UPA सरकार में पूरे देश का कृषि बजट सिर्फ़ 15,000 करोड़ रुपये था, नरेंद्र मोदी सरकार में कृषि बजट बढ़ाकर 1,35,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए किसानों को भ्रमित किया जा रहा है।  
विज्ञापन
10:09 PM, 28-Dec-2020

मोगा में चार किसान गिरफ्तार

मोगा के गांव अजीत सिंह में रविवार शाम कुछ किसानों ने जियो के टावर का कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद वहां रखा जेनरेटर भी उखाड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और चार किसानों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की भनक लगते ही किसान नेताओं ने थाने का घेराव कर लिया। एक घंटे बाद पुलिस ने चारों को छोड़ दिया। 
09:54 PM, 28-Dec-2020

किसानों ने जियो के चार टावर बंद करवाए 

जालंधर के लम्मा पिंड रोड पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने इकट्ठा होकर जियो के चार टावरों की बिजली काट दी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी लेकिन उन्होंने टावर बंद करवा रहे किसानों को नहीं रोका। इस दौरान किसानों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने लम्मा पिंड रोड और आसपास लगे कई टावरों के मालिकों को इन्हें बंद करवाने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कंपनियों को चेतावनी दी कि इन्हें दोबारा चालू करवाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
 
09:36 PM, 28-Dec-2020

12000 स्क्वायर किलोमीटर में मोबाइल ठप

टावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (टीएआईपीए) के अनुसार टावरों के कनेक्शन बाधित होने से पंजाब के अधिकांश जिलों में 12000 स्क्वायर किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में दूर संचार सेवा बाधित हुई है। किसान लगातार टावरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार को किसानों ने 1600 मोबाइल टावरों को संचालित करने में उपयोग होने वाली तार को जला दिया।
09:01 PM, 28-Dec-2020

सीएम कैप्टन ने कार्रवाई के निर्देश

सोमवार को भी किसानों ने जालंधर सहित राज्य के अन्य शहरों में स्थापित जियो के 90 मोबाइल टावरों को निशाना बनाया। सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस को टावरों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:45 PM, 28-Dec-2020

आक्रोशित किसानों ने 24 घंटों के भीतर जियो के 90 मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त किया

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आक्रोशित किसानों ने 24 घंटों के भीतर जियो के 90 मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे हजारों मोबाइल फोन ठप हो गए हैं। पिछले दो दिनों में पंजाब में किसानों ने 1500 जियो के मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त किया है।
08:16 PM, 28-Dec-2020

एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान: जागीर कौर

एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि पंजाब-हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों के हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, जिन्हें सत्तारूढ़ भाजपा किसानों के हित में बता रही है।
08:06 PM, 28-Dec-2020

किसानों के विभिन्न धरनास्थलों पर लंगर और अन्य सेवाएं प्रदान कर रही है एसजीपीसी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली सीमा पर किसानों के विभिन्न धरनास्थलों पर लंगर और अन्य सेवाएं प्रदान कर रही है। यह जानकारी एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में एसजीपीसी हरियाणा के गुरुद्वारों से लंगर की व्यवस्था कर रही है। इसके अलावा आवास, चिकित्सा सहायता और शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। एसजीपीसी के सदस्य समय-समय पर दिल्ली सीमा पर इन सेवाओं का निरीक्षण भी करते हैं।
07:36 PM, 28-Dec-2020

मनमोहन सिंह, शरद पवार भी चाहते थे यह क़ानून बन जाए: तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दुख इस बात का है कि UPA के समय मनमोहन सिंह जी, शरद पवार जी भी चाहते थे यह क़ानून (कृषि क़ानून) बन जाए। लेकिन दबाव और प्रभाव का सामना नहीं कर पाए, इस कारण वे यह क़ानून बनाने का यश प्राप्त नहीं कर पाए।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed