फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान पीछे हटने को राजी नहीं, बोले- आज की बैठक अच्छी रही, सरकार को यकीन दिला देंगे कानून 'अच्छा' नहीं

Tue, 01 Dec 2020 10:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Dec 2020 10:16 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी है। वहीं दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठन के नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत हुई, लेकिन इसमें कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। अब तीन दिसंबर को एक बार फिर वार्ता होगी। जानिए किसान आंदोलन से जुड़ा हर एक अपडेट...

ये भी पढ़ेंः केंद्र सरकार और किसानों के बीच बेनतीजा रही बातचीत, अगली बैठक तीन दिसंबर को

विज्ञापन
Farmers protest against new farm laws continues on Singhu and Tikri borders
पंजाब के बाद हरियाणा, यूपी व अन्य राज्यों के किसान नेताओं से बात करते कृषि मंत्री - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:15 PM, 01-Dec-2020

किसानों ने बंद किया नोएडा-दिल्ली का रास्ता

किसानों ने बंद किया नोएडा-दिल्ली का रास्ता। नोएडा सेक्टर-15 से मयूर विहार एक्सटेंशन तक पूरा रास्ता ब्लॉक। न्यू अशोक नगर में भी जाम। डीएनडी से घूमकर जा रहे हैं लोग। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद होने के बाद दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर मोर्चा संभाला लिया है।
09:13 PM, 01-Dec-2020

किसानों के किसी भी सवाल केंद्र सरकार हमेशा चर्चा के लिए तैयारः कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड सहित अन्य राज्य के किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि किसानों के किसी भी सवाल पर मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा चर्चा के लिए, सुझाव के लिए, विमर्श के लिए तैयार है।  
 
विज्ञापन
09:04 PM, 01-Dec-2020

सरकार ने फिर से एक ऐसे वर्ग पर प्रहार किया है जिनकी बदौलत देश चलता है: हेमंत सोरेन, झारखंड सीएम

मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने फिर से एक ऐसे वर्ग पर प्रहार किया है जिनकी बदौलत देश चलता है। देश के लोगों का पेट भरता है। यह चिंता का विषय है जब अन्नदाता ही सड़कों पर उतर जाएं : हेमंत सोरेन, झारखंड सीएम
 
08:52 PM, 01-Dec-2020

सरकार को इस मामले को अहंकार की लड़ाई नहीं बनाना चाहिए: राघव चड्ढा, आप

भाजपा सरकार को इस मामले को अहंकार की लड़ाई नहीं बनाना चाहिए। आप अगर इन शर्तों को मानेंगे तो हम बात करेंगे, यहां पर आएंगे तो हम आपसे बात करेंगे। आज देश का एक-एक आदमी, एक-एक किसान सरकार को कह रहा है कि आप हमारे साथ बात कीजिए, उनकी मांगों को सुनिए : राघव चड्ढा, आप
 
08:30 PM, 01-Dec-2020
पंजाब के किसानों के बाद अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल कृषि भवन में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। 
07:46 PM, 01-Dec-2020

मेरी किसानों से अपील है कि वो शांति और बातचीत का रास्ता अपनाएं: रतनलाल कटारिया

मेरी किसानों से अपील है कि वो शांति और बातचीत का रास्ता अपनाएं। अगर ठंडे दिमाग से सोचा जाए तो जो तीनों कृषि क़ानून आए हैं, ये किसानों के हित में हैं : केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 PM, 01-Dec-2020

आज की बैठक अच्छी रहीः ऑल इंडिया किसान फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह

आज की बैठक अच्छी रही। सरकार अपने स्टैंड से थोड़ा पीछे हटी है। 3 दिसंबर को अगली बैठक है, उसमें हम सरकार को यकीन दिला देंगे कि इन क़ानूनों में कुछ भी किसानों के पक्ष में नहीं है। हम इन क़ानूनों को रद्द करा के जाएंगे : ऑल इंडिया किसान फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह
 
07:08 PM, 01-Dec-2020

हम किसान भाइयों से आग्रह करते हैं कि आंदोलन स्थगित करें : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

हम किसान भाइयों से आग्रह करते हैं कि आंदोलन स्थगित करें और वार्ता के लिए आएं परन्तु ये फैसला करना किसान यूनियन और किसानों पर निर्भर है : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
 
07:05 PM, 01-Dec-2020

हमारा आंदोलन जारी रहेगाः किसान नेता

हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कुछ लेकर जाएंगे। सरकार अगर शांति चाहती है तो लोगों का मुद्दा हल करे। हम मुलाकात के लिए परसों फिर आएंगे : दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदा सिंह
 
07:03 PM, 01-Dec-2020

सरकार को सभी से बात करने में भी परेशानी नहीं है : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

परसों तक ये लोग भी अपने मुद्दे लेकर आएंगे और सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। हम चाहते थे कि छोटा ग्रुप बने, लेकिन सभी किसान यूनियनों का कहना था कि सभी मिलकर बात करेंगे। सरकार को सभी से बात करने में भी परेशानी नहीं है : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed