किसान पीछे हटने को राजी नहीं, बोले- आज की बैठक अच्छी रही, सरकार को यकीन दिला देंगे कानून 'अच्छा' नहीं
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी है। वहीं दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठन के नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत हुई, लेकिन इसमें कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। अब तीन दिसंबर को एक बार फिर वार्ता होगी। जानिए किसान आंदोलन से जुड़ा हर एक अपडेट...
ये भी पढ़ेंः केंद्र सरकार और किसानों के बीच बेनतीजा रही बातचीत, अगली बैठक तीन दिसंबर को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
किसानों ने बंद किया नोएडा-दिल्ली का रास्ता
किसानों के किसी भी सवाल केंद्र सरकार हमेशा चर्चा के लिए तैयारः कृषि मंत्री
किसानों के किसी भी सवाल पर मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा चर्चा के लिए, सुझाव के लिए, विमर्श के लिए तैयार है : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद #FarmerProtest pic.twitter.com/cyxkjWB2aG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
सरकार ने फिर से एक ऐसे वर्ग पर प्रहार किया है जिनकी बदौलत देश चलता है: हेमंत सोरेन, झारखंड सीएम
मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने फिर से एक ऐसे वर्ग पर प्रहार किया है जिनकी बदौलत देश चलता है। देश के लोगों का पेट भरता है। यह चिंता का विषय है जब अन्नदाता ही सड़कों पर उतर जाएं : हेमंत सोरेन, झारखंड CM #FarmersProtest pic.twitter.com/O7pBv6E3l8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
सरकार को इस मामले को अहंकार की लड़ाई नहीं बनाना चाहिए: राघव चड्ढा, आप
भाजपा सरकार को इस मामले को अहंकार की लड़ाई नहीं बनाना चाहिए। आप अगर इन शर्तों को मानेंगे तो हम बात करेंगे, यहां पर आएंगे तो हम आपसे बात करेंगे। आज देश का एक-एक आदमी, एक-एक किसान सरकार को कह रहा है कि आप हमारे साथ बात कीजिए, उनकी मांगों को सुनिए : राघव चड्ढा, AAP #FarmersProtest pic.twitter.com/ytSMEqYVF1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
Delhi: Union Ministers Narendra Singh Tomar and Piyush Goyal hold meeting with farmers' leaders from Haryana, Uttar Pradesh, and Uttarakhand, at Krishi Bhawan.
— ANI (@ANI) December 1, 2020
Bharatiya Kisan Union representatives present. pic.twitter.com/efvvVWdi6r
मेरी किसानों से अपील है कि वो शांति और बातचीत का रास्ता अपनाएं: रतनलाल कटारिया
मेरी किसानों से अपील है कि वो शांति और बातचीत का रास्ता अपनाएं। अगर ठंडे दिमाग से सोचा जाए तो जो तीनों कृषि क़ानून आए हैं, ये किसानों के हित में हैं : केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया #अंबाला pic.twitter.com/x3NXFw8pfd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
आज की बैठक अच्छी रहीः ऑल इंडिया किसान फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह
आज की बैठक अच्छी रही। सरकार अपने स्टैंड से थोड़ा पीछे हटी है। 3 दिसंबर को अगली बैठक है, उसमें हम सरकार को यकीन दिला देंगे कि इन क़ानूनों में कुछ भी किसानों के पक्ष में नहीं है। हम इन क़ानूनों को रद्द करा के जाएंगे : ऑल इंडिया किसान फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह pic.twitter.com/pouI9lJnL5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
हम किसान भाइयों से आग्रह करते हैं कि आंदोलन स्थगित करें : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
हम किसान भाइयों से आग्रह करते हैं कि आंदोलन स्थगित करें और वार्ता के लिए आएं परन्तु ये फैसला करना किसान यूनियन और किसानों पर निर्भर है : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर #FarmerProtest pic.twitter.com/Dx725kDhDN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
हमारा आंदोलन जारी रहेगाः किसान नेता
हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कुछ लेकर जाएंगे। सरकार अगर शांति चाहती है तो लोगों का मुद्दा हल करे। हम मुलाकात के लिए परसों फिर आएंगे : दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदा सिंह #FarmerProtests pic.twitter.com/z0qeFZL7H4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
सरकार को सभी से बात करने में भी परेशानी नहीं है : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
परसों तक ये लोग भी अपने मुद्दे लेकर आएंगे और सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। हम चाहते थे कि छोटा ग्रुप बने, लेकिन सभी किसान यूनियनों का कहना था कि सभी मिलकर बात करेंगे। सरकार को सभी से बात करने में भी परेशानी नहीं है : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर #FarmerProtest pic.twitter.com/HpQK2swffL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020