Farmers Protest : किसान आंदोलन पर हरकत में सरकार, भाजपा अध्यक्ष नड्डा के घर हुई बैठक खत्म
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब हरियाणा के किसानों का आंदोलन रविवार को लगातार चौथे दिन जारी है। प्रदर्शनकारी किसानों ने आज बैठक के बाद केंद्र सरकार के प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया है। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि वे बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में प्रदर्शन नहीं करेंगे, बल्कि सिंघु बॉर्डर पर ही बैठे रहेंगे। किसानों का कहना है कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की ओर से लिखित में बातचीत का न्योता मिलेगा तभी बात बनने की उम्मीद है। आगे पढ़ें किसान आंदोलन से संबंधित दिनभर के अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
जेपी नड्डा के घर किसान आंदोलन को लेकर बुलाई गई बैठक खत्म हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी नेता नड्डा के घर से निकल गए हैं।
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि किसान दिल्ली में जहां भी विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं, उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार आप सरकार किसानों के विरोध प्रदर्शन में सेवादार की भूमिका निभाएगी। हम उनके लिए लंगर, पानी, बिजली की व्यवस्था करेंगे। हम किसानों के साथ खड़े हैं।
#WATCH Delhi: Farmers continue their protest at Ghazipur-Ghaziabad (Delhi-UP) border against the farm laws amid security deployment.
— ANI (@ANI) November 29, 2020
Visuals of farmers trying to break through the barricades at Ghazipur, Delhi pic.twitter.com/dMunJhmDdg
सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच गाजीपुर-गाजियाबाद (दिल्ली-यूपी सीमा) पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी।
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot writes to PM Narendra Modi over recent farm laws and farmers' protest; says 'PM should reconsider the laws in the interest of farmers and protection of democratic values'. pic.twitter.com/txRs51EDBb
— ANI (@ANI) November 29, 2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए कृषि कानूनों, राजस्थान और किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
सक्रिय हुई सरकार
किसान आंदोलन को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बड़ी बैठक चल रही है। गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक में मौजूद।
Delhi: BJP chief JP Nadda, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh and Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar hold a meeting over farmers protest at BJP chief's residence.
— ANI (@ANI) November 29, 2020
चीफ पीआरओ, वेस्टर्न रेलवे ने जानकारी दी है कि पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। आंदोलन के चलते कुछ रेलगाड़ियों को डायवर्ट किया गया है और कुछ रेलगाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है।
Due to Kisan agitation in Punjab, train movement has been affected and hence, few trains have been diverted and certain trains have been short terminated & accordingly short originated: Chief PRO, Western Railways
— ANI (@ANI) November 29, 2020
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा यदि वह (हरियाणा के मुख्यमंत्री) कोरोना फैलने के बार में इतने चिंतित थे, जबकि हरियाणा का ट्रैक रिकॉर्ड कोरोना को लेकर बेहद खराब रहा है, तो उन्हें हरियाणा में नहीं रोकना चाहिए था और जल्दी दिल्ली जाने की अनुमति दे देनी चाहिए थी।
If he (Haryana CM) was so concerned about farmers spreading COVID in Haryana whose track record in the pandemic remains extremely poor, he should not have stopped them within the State, but should have allowed them to move quickly to Delhi: Punjab CM Captain Amarinder Singh https://t.co/L5oySr8Hl7 pic.twitter.com/p7pVCM7pAp
— ANI (@ANI) November 29, 2020
Delhi: Tikri border on Delhi-Bahadurgarh road remains closed for traffic movement amidst ongoing farmers' protest.
— ANI (@ANI) November 29, 2020
Visuals of security deployed near Tikri Border Metro Station. pic.twitter.com/eldDRT1dwn
रोहतक विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सभी खाप पंचायतों ने आज बैठक में फैसला लिया कि वो तन-मन-धन से देश के किसानों के साथ है। सभी खापें किसानों के सहयोग के लिए कल दिल्ली कूच करेंगी।
All Khaps of Haryana today unanimously decided to support protesting farmers by all means. Khaps will gather tomorrow & proceed towards Delhi. We request Centre to re-consider Farm Laws. Everyone has a right to express themselves: Sombir Sangwan, Haryana Khap Pradhan & Dadri MLA pic.twitter.com/8lUVCXaJMx
— ANI (@ANI) November 29, 2020