फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers from all the districts started gathering at UP Gate settled village

यूपी गेट पर जुटने लगे सभी जिलों से किसान, बसा दिया गांव, जरूरत का सभी सामान किया एकत्रित

Wed, 16 Dec 2020 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers from all the districts started gathering at UP Gate settled village
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसान - फोटो : amar ujala

किसान आंदोलन के मंगलवार को 20 दिन हो गए। यूपी गेट पर किसानों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों और उत्तराखंड से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से यहां पहुंच रहे हैं। किसानों के कई जत्थे रास्ते में हैं। किसानों ने यूपी गेट पर पूरा गांव बसा लिया है। यहां जरूरत के हर समान की व्यवस्था है। 

विज्ञापन


मंगलवार को दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में किसान यूपी गेट पर पहुंचे। कासगंज, शाहजहांपुर, गजरौला, इटावा, बांदा, पीलीभीत और उधमपुर से किसान पहुंच रहे हैं। यूपी गेट पर फ्लाईओवर से लेकर हिंडन नहर पुल तक सड़क के दोनों तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग गई है। किसानों ने यूपी गेट को गांव का रूप दे दिया है। फ्लाईओवर के नीचे झोपड़ी बना ली है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी झोपड़ी का रूप दिया है। जिसमें सोने की व्यवस्था की गई है। कई जगह पर किसान तंबू लगाकर एक साथ रह रहे हैं। मनोरंजन के लिए कई किसानों ने टीवी की भी व्यवस्था की है। 
विज्ञापन


उधर, किसान संगठन के नेता भी लगातार किसानों से यूपी गेट पर जुटने का आह्वान कर रहे हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी रविवार को किसानों से आह्वान किया था कि सोमवार को जिला मुख्यालय घेरने के बाद किसान यूपी गेट पर पहुंचें। सोमवार शाम से लगातार किसानों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगे हैं एक दर्जन से अधिक लंगर
यहां पर एक दर्जन से अधिक जगहों पर भोजन तैयार होता है। सुबह से लेकर रात तक खाने की व्यवस्था की जाती है। किसानों के लिए तरह-तरह के पकवान तैयार होते हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए देर रात तक किसानों के लिए चाय की व्यवस्था रहती है। बीमार किसानों के लिए कई अस्पताल मेडिकल सेवा भी मुहैया करा रहे हैं। 

रास्ते में फंसे हैं किसान
किसान नेताओं की मानें तो किसान गांव से अपना सामान लेकर निकल चुके हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली से यूपी गेट की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से किसानों को रोका जा रहा है। किसान नेताओं ने कह दिया है कि जहां भी किसानों को रोका जाएगा, किसान साथी वहीं पर धरने पर बैठ जाएं। 


सज गईं हैं दुकानें
शुरू में यहां फेरी वाले हाथ में सामान लेकर बेचने पहुंच रहे थे, पर अब गेट पर दुकानें सज गई हैं। यहां जवाहर कोट, कुर्ता-पायजामा, किसान टोपी और लिहाफ बेहद कम दामों में मिल जाएंगे। किसानों की जरूरत के सामान की दुकानें लगाने वाले अलीगढ़, मथुरा और कानपुर से आए हैं। सामान बेच रहे लोगों का कहना है कि वह यहां कम दाम में भी सामान बेचकर खुश हैं, क्योंकि वह यहां मुनाफा कमाने नहीं, किसानों को समर्थन देने आए हैं। टोपी और जवाहर कोट के साथ कुर्ता खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ जुट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed