फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmer sleeping on tube well was hacked to death with sharp weapon In Bulandshahr

Bulandshahr: नलकूप पर सो रहे किसान की धारधार हथियार से काटकर हत्या, कुएं में फेंका शव; 14-16 जगह मिले निशान

Sat, 01 Jun 2024 05:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 01 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में एक किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को कुएं में डाल दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
farmer sleeping on tube well was hacked to death with sharp weapon In Bulandshahr
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीनगर थाना क्षेत्र में नलकूप पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को कुएं में डाल दिया गया। सुबह किसान के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। हत्या का पता चलने पर एसपी सिटी, सीओ, थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीबीनगर थाना क्षेत्र के ढ़कौली गांव निवासी रामपाल सिंह जाटव (65) नहर पुल के पास बनी नलकूप पर रहते थे। शनिवार सुबह रामपाल के घर न पहुंचने पर परिजन खोजते हुए नलकूप पर पहुंचे। नलकूप पर कई जगह खून के निशान देख किसी अनहोनी की आशंका से आसपास के खेतों में तलाश की। नलकूप का ताला तोड़ने पर अंदर लगभग 10 फीट गहरे कुएं में रामपाल सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र होने लगे। सूचना पर थाना पुलिस, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ स्याना भास्कर कुमार मिश्रा मय फोरेंसिक टीम के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। शव पर धारदार हथियार से 14 से 16 जगह निशान मिले। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed