{"_id":"65d233ecfc68cbe92c011f93","slug":"farmer-protest-manesar-farmers-will-march-to-delhi-tomorrow-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmer Protest: मानेसर के किसान कल करेंगे दिल्ली कूच; 20 फरवरी को पीएम आवास के लिए निकलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protest: मानेसर के किसान कल करेंगे दिल्ली कूच; 20 फरवरी को पीएम आवास के लिए निकलेंगे
Mon, 19 Feb 2024 01:55 AM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, मानेसर
संवाद न्यूज एजेंसी, मानेसर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:55 AM IST
सार
किसानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 20 फरवरी मंगलवार को धरना स्थल पर सभी संगठन एकत्र होकर शांतिप्रिय पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री आवास दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन के बीच मानेसर व इसके आसपास के किसान दिल्ली के लिए पैदल मार्च करेंगे। इन किसानों में वह किसान शामिल होंगे जिनकी जमीनों का अधिग्रहण किया गया था तथा अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को किसानों ने तहसील कार्यालय में दक्षिणी हरियाणा किसान खाप समिति के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन
किसान नेता रोहतास प्रधान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बताया गया कि मानेसर के आसपास के गांवों की जमीनों का जो अधिग्रहण किया गया था, जिसमें 1810 एकड़, 1128 एकड़, 162 एकड़ व 912 एकड़ जमीन वाले गांवों के किसानों को अब संगठित होकर संघर्ष करना होगा। किसानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 20 फरवरी मंगलवार को धरना स्थल पर सभी संगठन एकत्र होकर शांतिप्रिय पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री आवास दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि किसानों के चल रहे आंदोलन का वे समर्थन करते हैं तथा वे संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। इस बैठक में रामानंद, कैलाश व अन्य किसान नेता शामिल हुए।
विज्ञापन