फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer organizations roar for Parliament march, will march to Delhi today

Noida : किसान संगठनों ने संसद मार्च के लिए भरी हुंकार, आज दिल्ली कूच करेंगे; ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद

Thu, 08 Feb 2024 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 05:29 AM IST
सार

इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सेक्टर-छह उद्योग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप प्रतिबंधित कर दी है। किसानों के कूच के बाद ही मार्ग पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
Farmer organizations roar for Parliament march, will march to Delhi today
ग्रेनो प्राधिकरण पर जमा किसान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुआवजा संबंधी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे किसान बृहस्पतिवार को दिल्ली कूच करेंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सेक्टर-छह उद्योग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप प्रतिबंधित कर दी है। किसानों के कूच के बाद ही मार्ग पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


उद्योग मार्ग के अलावा रजनीगंधा से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, चिल्ला से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, न्यू अशोक नगर, उद्योग मार्ग समेत अन्य मार्गों पर कुछ देर के लिए यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से सेक्टर-6 पुलिस चौकी, संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन


 इसके अलावा गोलचक्कर चौक सेक्टर-15, रजनीगंधा चौक, सेक्ट- 6 पुलिस चौकी चौक, झुंडपुरा चौक, सेक्टर 8,10,11,12 चौक, हरौला चौक से आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापंचायत में किसान बोले - अब बहकावे में नहीं आएंगे
आबादी के मामले का निस्तारण करने, 10 फीसदी भूखंड देने, लीजबैक करने और अतिरिक्त मुआवजा समेत अन्य कई मांगों को लेकर बुधवार को किसान संगठनों और राजनीतिक दलों ने प्राधिकरण पर चल रहे धरने पर महापंचायत की। इसमें किसानों ने प्राधिकरण और शासन पर समस्याएं दूर नहीं करने का आरोप लगाया। इसमें निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार को हजारों किसान संसद मार्च के लिए कूच करेंगे। 

महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा, हमें हर हाल में 10 फीसदी के मुद्दे को चुनाव से पहले हल कराना है। इसके लिए हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। अब किसान अधिकारियों के बहकावे में नहीं आएंगे। किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हन्नान मौला ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। किसानों को पक्का मोर्चा लगाकर ही सफलता मिलेगी। 

वहीं, किसान सभा के हापुड़ के प्रभारी टीकम नागर ने कहा कि मार्च में हापुड़ और गाजियाबाद के किसान हिस्सा लेंगे। सिस्टम सुधार संगठन के आगरा से आए अंशुमान ठाकुर ने कहा कि हम पूरी तरह नोएडा-ग्रेनो के किसानों के साथ हैं। 

जय जवान जय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील फौजी ने कहा कि नए कानून को लागू नहीं करना किसानों के साथ धोखा है। प्राधिकरण से प्रस्ताव पास होकर शासन को गया है। हर हाल में लागू कर करके छोड़ेंगे। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि किसानों की समस्या हल करने के बजाय पुलिस गांवों में जाकर किसानों को धरने में आने से रोक रही है। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के जितेंद्र भाटी, ओमपाल भाटी, राजकुमार सिंह, डॉक्टर फकीरचंद, भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्रता के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा, भारतीय वीर दल के विजय कसाना, डॉ. बबली, किसान सभा के सह संयोजक, गीता देवी, रीना देवी, मीनू देवी, राजेश देवी, रईसा बेगम, आशा यादव, रेखा चौहान और कमलेश देवी समेत किसानों ने हिस्सा लिया।

छह सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन
छह सूत्री मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को मोजर बेयर गोल चक्कर से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया और तीनों प्राधिकरण, बिजली और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर मांगें रखीं। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।  

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी ने कहा कि क्षेत्र के किसान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार, बिजली कंपनियों की तानाशाही के खिलाफ एकत्रित हुए हैं। अगर समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे के बाद नगर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, मेडिकल अफसर आरके सिंह, एनपीसीएल से प्रबंधक अजयभान शर्मा, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह और एसीपी सौम्या सिंह किसानों से वार्ता की।

सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह ने सभी मांगों पर डीएम की मौजूदगी में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास भाटी बाल किशन प्रधान, गजब सिंह प्रधान, प्रताप नागर, नासिर प्रधान व विनोद मलिक मौजूद रहे। 


वहीं धरने में आ रहे जुनपत गांव निवासी किसान राजवीर सिंह के अचानक उनके सीने में दर्द उठा। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजवीर किसान सभा के उपाध्यक्ष अजब सिंह भाटी के चाचा थे। किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उधर, प्रदर्शन की वजह से बुधवार को कासना-सूरजपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम रहा। 

ऐच्छर गांव में धरना जारी
ऐच्छर गांव के किसान तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। धरनारत किसानों ने कहा कि जल्द ही यहां महापंचायत होगी, जिसमें सभी किसान संगठनों को बुलाया जाएगा। अतिरिक्त मुआवजा और 10 फीसदी भूखंड देने की मांग करते हुए किसानों ने बिल्डर का काम बंद करा दिया है। इस मौके पर श्रीपाल बाल्मीकि, सुखवीर प्रजापति, रामपाल, रवि नागर और श्याम राम सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed