केजरीवाल की राज्यसभा में सभी गैर भाजपाई पार्टियों से अपील- किसान की है यही चाह, तीनों बिलों को हराएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कई दिनों से लगातार किसान विधेयक 2020 का विरोध कर रहे हैं। वह लगातार गैर-भाजपाई पार्टियों से साथ आकर इस विधेयक के खिलाफ खड़े होने को कह रहे हैं। रविवार को भी जब राज्यसभा में इस विधेयक को पास कराने के लिए बहस हो रही है तो फिर से केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी दलों को किसान के साथ खड़े होने के लिए अपील की है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'आज पूरे देश के किसानों की नजर राज्यसभा पर है। राज्यसभा में भाजपा अल्पमत में है। मेरी सभी गैर भाजपा पार्टियों से अपील है कि सब मिलकर इन तीनों विधेयक को हराएं, यही देश का किसान चाहता है।'
आज पूरे देश के किसानों की नज़र राज्य सभा पर है। राज्य सभा में भाजपा अल्पमत में है। मेरी सभी ग़ैर भाजपा पार्टियों से अपील है कि सब मिलकर इन तीनों बिलों को हरायें, यही देश का किसान चाहता है। https://t.co/NcEX4aYFQz
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 20, 2020
हालांकि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि, 'पूरा देश और सब किसान भाई चाहते हैं कि ये विधेयक पास हो ताकि हो “खुला बाजार - बंद भ्रष्टाचार”, पर आप तो सीएए पर भी भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। किसी की नागरिकता गई क्या? उसी तरह अब आप कांग्रेस के साथ मिल कर फिर भ्रम फैला रहे हो जबकि सब किसान भाई इस विधेयक से फायदा लेंगे।'
पूरा देश और सब किसान भाई चाहते है ये बिल पास हो ताकि हो “खुला बाज़ार - बंद भ्रष्टाचार” पर आप तो CAA पर भी भ्रम फैला राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रहे थे - किसी की नागरिकता गयी क्या?
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) September 20, 2020
उसी तरह अब आप कांग्रेस के साथ मिल कर फिर भ्रम फैला रहे हो जबकि सब किसान भाई इस बिल से फ़ायदा लेंगे https://t.co/oAvdgFlbYe
केजरीवाल ने पहले भी ट्वीट कर इस विधेयक का विरोध किया था
केंद्र के तीनों विधेयक किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ देंगे। मेरी सभी गैर भाजपा पार्टियों से विनती है कि राज्यसभा में एकजुट होकर इन विधेयकों का विरोध करें, सुनिश्चित करें कि आपके सभी सांसद मौजूद हों और वॉकआउट का ड्रामा ना करें। पूरे देश के किसान आपको देख रहे हैं।