{"_id":"5f6b0b11f50f4a6d271f6ec6","slug":"farm-bills-2020-farmers-coming-from-noida-greater-noida-stopped-at-noida-delhi-border-traffic-jam-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को नोएडा बॉर्डर पर रोका, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को नोएडा बॉर्डर पर रोका, लगा लंबा जाम
Wed, 23 Sep 2020 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर जाम
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि के तीनों विधेयकों के खिलाफ किसान आक्रोशित हैं। इसी कारण से भारतीय किसान यूनियन(भानू) बुधवार को ग्रेटर नोएडा से होते हुए दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्रदर्शन करने निकले हैं जिन्हें नोएडा दिल्ली-बॉर्डर पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
किसानों के लिए लगाए बैरिकेड की वजह से नोएडा सेक्टर-14 से दिल्ली जाने वाली रोड पर लंबा जाम लग गया है। इससे आने जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान सीमा पर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि मोदी सरकार फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म करना चाहती है और इसी लिए यह बिल लेकर आई है। उनका ये भी आरोप है कि सरकार बड़े व्यापारियों के साथ मिलकर आढ़तियों का वजूद खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
किसानों की दलील है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपना विरोध जताने का हक है। पिछले कई दिनों से किसान केंद्र द्वारा लाए गए विधेयक का विरोध कर रहे हैं।