फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   YouTuber car stopped and people beat him with sticks in front of the traffic police station

'जान से मार दो': यूट्यूबर के ऊपर जमकर बरसाए डंडे, तोड़ी कार...लूट ली चेन; एनसीआर में खौफनाक वारदात

Sat, 13 Sep 2025 05:33 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 05:33 PM IST
सार

बल्लभगढ़ में दिल्ली के यूट्यूबर पर पुरानी दुश्मनी के चलते चार बदमाशों ने ट्रैफिक थाने के सामने उसकी कार रोककर लाठी-डंडों से हमला किया, कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और गले से दो तोले की सोने की चेन लूट ली।

विज्ञापन
YouTuber car stopped and people beat him with sticks in front of the traffic police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
loader

विस्तार

सेक्टर-12 कोर्ट से तारीख पर पेश होकर लौट रहे यूट्यूबर की गाड़ी को रोककर ट्रैफिक थाने के सामने जमकर लाठी डंडे बरसाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं उसके गले से दो तोले की सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने मारपीट करने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाहदरा दिल्ली के रहने वाले प्रतीक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक यूट्यूबर है। कुछ साल पहले वह अपने बड़े भाई के साथ मौजूद था। तभी कुछ युवक आए और उनके भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। उस दौरान उन्होंने बीच बचाव किया। जिस पर आरोपियों ने उनके ऊपर महिला को छेड़ने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। जो कि कोर्ट में जाने के बाद वह केस खारिज हो गया। उनकी आरोपियों के साथ सोशल मीडिया को लेकर भी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को कोर्ट की तारीख पर पेशी के बाद वह अपनी गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ट्रैफिक थाने के सामने पहुंचे तो चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टेकओवर करके रोक लिया। आरोपियों ने उनको गाड़ी से बाहर निकालने के बाद उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने कहा कि इसके ऊपर गोली चलाकर जान से मार दो। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर ट्रैफिक थाने के पुलिसकर्मी आए और उनको बचाया। उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में फतेहपुर चंदीला के हरीश, सचिन, अंशुल और अनिकेत शामिल हैं। यूट्यूबर और आरोपियों के बीच में पिछले काफी समय से सोशल मीडिया को लेकर झगड़ा चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed