{"_id":"614b6b8b8ebc3efab974a945","slug":"youth-should-take-a-pledge-to-adopt-bicycle-vice-chancellor-faridabad-news-noi6061753180","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल अपनाने का संकल्प लें युवा: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल अपनाने का संकल्प लें युवा: कुलपति
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (विवि) के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विश्व कार मुक्त दिवस पर विवि परिसर में साइकिल चलाकर विद्यार्थियों प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं सहित कर्मचारियों को कार छोड़कर साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति ने कहा कि पर्यावरण मैत्री परिवहन सुविधाओं के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 22 सितंबर को कार मुक्त दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाकर मोटर वाहन चालकों को कार का उपयोग करने के बजाय पैदल चलने और साइकिल चलाने या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
कार मुक्त दिवस के उपलक्ष्य में डीन (छात्र कल्याण) कार्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुलपति प्रो. दिनेश कुमार व कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग ने विद्यार्थियों के साथ साइकिलिंग की। उन्होंने साइकिल चलाकर पूरे परिसर का चक्कर लगाया। कुलसचिव डॉ. गर्ग ने कहा कि कार के उपयोग को कम होने से कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की शारीरिक फिटनेस में सुधार होगा। कार्बन उत्सर्जन कम होगा तथा इससे बचत भी होगी। कार्यक्रम का संचालन खेल समन्वयक डॉ. शैलेंद्र गुप्ता और खेल अधिकारी डॉ. सुनीता कोक ने किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने भी भाग लिया।