फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man murdered by slitting his throat in park last night

पार्क में कत्ल: युवक की गला रेतकर हत्या से सनसनी, शव के पास मिली शराब की बोतल; नहीं हुई मृतक की पहचान

Thu, 16 Oct 2025 04:11 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 04:11 PM IST
सार

फरीदाबाद के एक पार्क से एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने मुजेसर के डाबरी पार्क से शव को बरामद किया। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Young man murdered by slitting his throat in park last night
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

मुजेसर स्थित डाबरी पार्क में बुधवार रात किसी ने गला रेतकर 35 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह शव को लहूलुहान अवस्था में पार्क से बरामद किया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच चार टीमें कर रही है। साथ ही पुलिस पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डाबरी पार्क सेक्टर-24 औद्योगिक क्षेत्र में है। पार्क में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जिसके चलते इस पार्क में हर समय नशा करने वाले लोगों को जमावड़ा लगा रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह ड्यूटी जाने वाले लोगों ने शव को देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मुजेसर थाना की पुलिस, फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन

शव के पास मिली शराब की खाली बोतल
पुलिस को मृतक के आसपास शराब की खाली बोतलें और गिलास मिले हैं। उससे आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर शराब का सेवन किया। उसके बाद किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 साल है। उसके सिर पर गंभीर चोटें के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि किसी पत्थर या भारी वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया हो। मृतक ने ब्लैक कलर की शर्ट और पेंट पहन रखा था, जबकि उसके जूते काफी दूर पड़े मिले।

महिला ने देखा था शराब पीते हुए
घटना से पहले एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह कूड़ा उठाने का काम करती है।उसने बीते बुधवार को दिन में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच मृतक को पार्क में शराब पीते हुए देखा था। महिला ने बताया कि वह आस-पास ही रहता था और संभवत किसी कंपनी में मजदूरी करता था।

विज्ञापन

नहीं हुई मृतक की पहचान
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-24 के डाबरी पार्क में एक युवक का शव पड़ा है। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या की गई है, क्योंकि उसके गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान हैं और सिर पर भी गंभीर चोटें हैं। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास किसी प्रकार का कोई दस्तावेज भी पाए नहीं गए है। पुलिस आसपास बनी कंपनियों के अंदर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed