{"_id":"5ee7ae4d8ebc3e42c8355743","slug":"you-have-chance-do-internship-in-smart-city-project-faridabad-news-noi5173822180","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इंटर्नशिप का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इंटर्नशिप का मौका
विज्ञापन
फरीदाबाद। द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) योजना के अंतर्गत युवाओं को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने मिलकर इस कार्यक्रम को तैयार किया है। इसके अंतर्गत युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित कार्य योजनाओं का अध्ययन करेंगे। स्मार्ट सिटी इंटर्नशिप पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेगी।
फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ डा. गरिमा मित्तल ने बताया कि इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को स्मार्ट सिटी से जुड़े विभिन्ना प्रोजेक्ट के अंतर्गत रियल टाइम प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इंटर्नशिप के लिए युवा पोर्टल के लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बी. प्लानिंग, बी. आर्क, बी.ए., समाजशास्त्र, पत्रकारिता में स्नातक, बीएससी, बीकॉम और एलएलबी कर चुके युवा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 8 सप्ताह से एक साल तक का है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को स्नातक या इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की परीक्षा दिए 18 महीने से अधिक का समय नहीं होना चाहिए, तभी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। प्रोग्राम के अंतर्गत युवाओं को नीतियों का निर्माण और कार्यान्वयन करने के बारे में सिखाया जाएगा। साथ ही उन्हें शहर के अधिकारियों और नागरिकों से बातचीत करने का मौका भी मिलेगा।
ट्यूलिप कार्यक्रम के माध्यम से स्नातक करके निकले छात्रों को व्यावहारिक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव मिलेगा, जिससे वे बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का आसानी से सामना कर सकेंगे। इस प्रकार छात्रों के लिये उपलब्ध विकल्पों की संख्या में भी वृद्धि होगी। इस कार्यक्रम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों और स्मार्ट शहरों के कामकाज में नए विचारों और नवीन सोच को भी बढ़ावा मिलेगा। - डा. गरिमा मित्तल, सीईओ, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद