फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women beat up a young man badly in Palwal s Nangla Bhiku

महिलाओं की दबंगई: गाली देने से रोका तो युवती ने लड़के को मारा, बेटी से छूटने पर मां ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Wed, 12 Apr 2023 04:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Apr 2023 04:55 PM IST
सार

युवक अपने अपने प्लॉट से घर की तरफ जा रहा था। वह घर के समीप पहुंचा तो उसने देखा कि एक युवती उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर रही है। गाली देने से रोकने पर वह उग्र हो गई और उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Women beat up a young man badly in Palwal s Nangla Bhiku
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पलवल के गांव नंगला भीकू में मां-बेटी ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। दोनों ने पीड़ित को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी मां-बेटी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं दूसरा मामला पलवल में ही राजपूत मोहल्ले का है।

विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार, गांव नंगला भीकू निवासी चंद्रपाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 17 दिसंबर को दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे वह अपने प्लॉट से घर की तरफ जा रहा था। वह घर के समीप पहुंचा तो उसने देखा कि रेखा उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने रेखा को गाली देने से मना किया, जिस पर रेखा ने गुस्से में आकर अपने हाथ में लिए हुए पाइप से उस पर हमला किया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद रेखा की मां माया ने उसे पकड़ लिया और रेखा ने उसके सिर पर वार किए। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं।

विज्ञापन

महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट
राजपूत मोहल्ला में शराबी ने महिला के साथ गाली-गलौज की। महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने महिला की आंखों में रेत डालकर मारपीट की। कैंप थाना पुलिस ने मामले में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार राजपूत मोहल्ला निवासी रेखा ने शिकायत दी है कि बीती 10 अप्रैल को उसका पड़ोसी दीपक उर्फ कठुला  शराब पीकर गली में घूम रहा था।

आरोपी दीपक उसे देखकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने दीपक की बहन को शिकायत की। इससे गुस्सा होकर दीपक ने उसकी आंखों में रेत डाल दिया और उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed