फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman held hostage and looted gold coins

महिला को बंधक बना सोने के सिक्के लूटे

Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman held hostage and looted gold coins
फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित एक घर में एक युवक बच्चों की किताब लेने के बहाने घर में घुस गया। आरोपी ने घर में अकेली महिला को देखकर चाकू दिखाकर बंधक बना लिया और सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी संतोष ने बताया कि बहू मायके गई हुई है। शुक्रवार को घर में वह अकेली थी। शाम करीब छह बजे एक युवक ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर युवक ने उनकी बहू का नाम लेकर संतोष से कहा कि बच्चों की किताबें मंगवाई हैं। उसे घर के अंदर बुला लिया। आरोपी को पानी देकर वह बच्चों की किताब लेने कमरे में चली गई। आरोपी उनके पीछे-पीछे कमरे में आ गया। कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और संतोष को चाकू दिखाया। डर के कारण महिला ने आरोपी को अलमारी की चाबियां दे दी। अलमारी में रखे छह सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात को किसी जानकर ने ही अंजाम दिया है। वह अच्छे से जानता थे कि महिला की बहू का क्या नाम है और कहां गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed