फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman body found in pieces inside drum at Ballabhgarh of Faridabad

हरियाणा: ड्राम से टुकड़ों में मिला महिला का शव, हत्या के बाद फुर्सत से छिपाए टुकड़े, ढक्कन खोला तो दहल गया दिल

Sun, 31 Jan 2021 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
Woman body found in pieces inside drum at Ballabhgarh of Faridabad
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की चावला कालोनी स्थित मकान नंबर 864 की छत पर रखे ड्रम में टुकड़ों में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने शव के कई टुकड़े कर उसे पॉलिथीन में भर रखा था। घटना शनिवार की है।
विज्ञापन


मकान मालिक की बेटी ने छत पर दुर्गंध होने पर पिता को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक ने ड्रम खोलकर देखा तो उनका दिल दहल गया। थाना शहर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चावला कालोनी स्थित मकान नंबर 864 निवासी विमला शर्मा ने बताया कि उनके घर की छत पर कई दिनों से दुर्गंध आ रही थी। शुक्रवार देर शाम उनकी बेटी छत पर कपड़े सुखाने गई तो दुर्गंध काफी बढ़ चुकी थी। बेटी ने इसके बारे में अपने पिता भूपेंद्र शर्मा को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भूपेंद्र ने दुर्गंध की वजह जानने के लिए छत पर रखे लोहे के ड्रम का ढक्कन खोला तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने ड्रम को साइड में धकेला तो उसमें से कबाड़ के साथ साथ काले रंग की पॉलिथीन में शव होने का पता चला। 
 

Woman body found in pieces inside drum at Ballabhgarh of Faridabad
इसी घर की छत पर मिला शव - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देखा कि पॉलिथीन में महिला के शव के टुकड़े पड़े हुए हैं जो गल चुके हैं। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। 

थाना शहर प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि भूपेंद्र के घर के साथ सचिन जैन के घर में नेपाल निवासी राहुल तमांग व उसकी पत्नी इंद्रा किराए पर रहते थे। करीब 15 दिन पहले राहुल कमरा खाली करके चला गया। कमरा खाली करते समय उसके साथ उसकी पत्नी मौजूद नहीं थी। 

मकान मालिक के मुताबिक, कमरा खाली करने से दो से तीन पहले ही उसकी पत्नी गायब थी। सचिन के पूछने पर राहुल ने कहा था कि वह गांव चली गई है। पुलिस को शक है कि राहुल ने अपनी पत्नी की हत्या की और उसके शव को पड़ोस की छत पर ठिकाने लगा दिया। 

राहुल के कमरे से एक आईडी बरामद हुई है जिसपर इंद्रा लिखा हुआ है। आईडी के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 24 साल थी। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed