{"_id":"602ab01b8ebc3ee9162cb834","slug":"without-fastag-no-vehicle-will-be-allowed-faridabad-news-noi5658715185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फास्टैग नहीं मिलेगी टोल पर एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फास्टैग नहीं मिलेगी टोल पर एंट्री
विज्ञापन
without fastag no vehicle will be allowed
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग टोल से गुजरने पर वाहनों को अब बगैर फास्टैग दोगुना टोल देना होगा। ऐसे में सोमवार दिन भर बदरपुर बॉर्डर पर टैग लगवाने वालों की लंबी लाइन नजर आई। हालांकि इस टोल से गुजरने वाले 85 फीसदी वाहनों ने पहले ही फास्टैग लगवा लिया है। इस दौरान विभिन्न कंपनी और बैंक कर्मी मिनिमम रिचार्ज के साथ निशुल्क टैग लगाने का ऑफर वाहन चालकों को देते दिखे।
टोल प्लाजा पर दोनों ओर 10-10 लेन हैं। इनमें से आठ फास्टैग, एक आपातकालीन और हाईब्रिड (फास्टैग और नकद लेन) है। सोमवार को हाईब्रिड लेन पर टोल कर्मी हाथों में तख्तियां लेकर बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को जागरूक करते दिखे। अलग-अलग बैंकों और मनी एप जैसे पेटीएम को टैग उपलब्ध करा दिए गए थे। अभी तक पंजाब नेशनल बैंक का टैग उपलब्ध नहीं था लेकिन अब पीएनबी ने भी फास्टैग की बिक्री शुरू कर दी है।
वहीं, वाहन चालकों के पास बैंक की वेबसाइट से सीधे फास्ट टैग ऑर्डर करने का भी विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। इसके लिए वाहन चालक पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), वाहन का फोटो होना जरूरी है।
विज्ञापन
सोमवार को बदरपुर टोल प्लाजा पर 24 घंटे में औसतन 50 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें से फास्टैग वाले वाहन 85 प्रतिशत है। पलवल टोल प्लाजा पर 24 घंटे में औसतन 22 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें से 78 प्रतिशत वाहन फास्टैग वाले हैं।