फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Welcomed the farmers by showering flowers

किसान आंदोलन: फूल बरसाकर किसानों का स्वागत किया

Sat, 05 Dec 2020 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Welcomed the farmers by showering flowers
बल्लभगढ़ में किसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते सर्व कर्मचारी - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। नए कृषि कानूनों के विरोध में पलवल से पैदल चले किसानों ने दिल्ली में जारी आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को झाड़सैतली गांव से तीसरे दिन की यात्रा शुरू की और चार घंटे में ही अजरौंदा गांव पहुंच गए। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। किसान नेताओं ने यहीं आगे की रणनीति तय की।
विज्ञापन

गांव झाड़सैतली से अजरौंदा गांव की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। किसानों ने यह सफर करीब चार घंटे में तय किया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने यात्रा शुरू की थी। एक बजे के आसपास बल्लभगढ़ स्थित मेट्रो स्टेशन के नीचे यात्रा पहुंची। यहां हरियाणा रोडवेज के अलावा अन्य कर्मचारियों ने पैदल आ रहे किसानों का ढोल-बाजे के साथ नाच गाकर स्वागत किया। किसान थोड़ा आगे चले कि हरियाणा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खाने का सामान वितरित किया।
विज्ञापन

यह यात्रा गुडईयर चौक पर पहुंची और आगे की रणनीति बनाई गई। इसके बाद वाईएमसीए व बाटा चौक से होते हुए अजरौंदा चौक पर किसान पहुंचे तो यहां भी कर्मचारी व कर्मचारी नेताओं ने फूल मालाओं से किसानों का स्वागत किया। इस दौरान अजरौंदा फ्लाईओवर से फूल बरसाकर किसानों में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब नाचे लोग, पुलिस ने किया सहयोग
जब किसानों की यह यात्रा बल्लभगढ़ पहुंची, तो कर्मचारी नेताओं ने पहले से यहां ढोल-बाजों का इंतजाम किया हुआ था। जहां पुरुष तो पुरुष महिलाओं ने भी ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। किसानों के दिल्ली चलो आह्वान पर विभिन्न संगठनों का समर्थन देख सड़कों पर मौजूद लोगों में भी जोश साफ दिखाई दिया। किसानों ने जैसे ही अपनी यात्रा झाड़सैंतली गांव से शुरू की, तो पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और अपने बीच में लेकर चलती रही। किसानों को इस यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की हुई थी।

अग्रसेन चौक पर रोक-रोककर निकाला ट्रैफिक
किसान यात्रा को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक को रोके रखा। जहां पुलिस ने लंबे जाम से वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए थोड़ा-थोड़ा करके ट्रैफिक निकाला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed